यूक्रेन विवाद पर अमेरिका ने रूस को दी गंभीर चेतावनी, कहा अगर सीमा पार हुआ तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

By आजाद खान | Published: January 21, 2022 12:56 PM2022-01-21T12:56:28+5:302022-01-21T13:04:28+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने रूस को यूक्रेन की सीमा पार नहीं करने की बात कही है।

American president joe biden gave serious warning Russia Ukraine dispute said if border crossed have pay heavy price | यूक्रेन विवाद पर अमेरिका ने रूस को दी गंभीर चेतावनी, कहा अगर सीमा पार हुआ तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

यूक्रेन विवाद पर अमेरिका ने रूस को दी गंभीर चेतावनी, कहा अगर सीमा पार हुआ तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन और रूस विवाद पर बयान दिया है।राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन की सीमा पार नहीं करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा को पार करने पर इसे एक आक्रमण माना जाएगा।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर रूस की सैन्य इकाइयां यूक्रेन की सीमा पार करती हैं तो उसे ‘‘हमला’’ माना जाएगा और रूस को इसकी ‘‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’’। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने गुरूवार को कुछ लोगों पर नए प्रतिबंध लगा दिए थे, जिन पर आरोप है कि वे यूक्रेन पर हमला करने में रूस की मदद कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘यह कार्रवाई रूस के प्रभावित करने वाले नेटवर्क का मुकाबला करने और यूक्रेन को अस्थिर करने के लिए उसके खतरनाक एवं मौजूदा अभियान को बेनकाब करने के हमारे लंबे समय से चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी।’’ 

क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ये लोग यूक्रेन में, रूस के अस्थिर करने वाले अभियान का हिस्सा थे। हम यूक्रेन की सरकार के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि रूस क्या कर रहा है और फिर हम उसे रोकते हैं।

इसके बाद, बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को स्पष्ट कर दिया है...अगर रूसी इकाइयां यूक्रेन की सीमा पार करती हैं, तो उसे एक आक्रमण माना जाएगा। इसके गंभीर एवं समन्वित आर्थिक प्रभाव होंगे, जिसकी मैंने अपने सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा की है और राष्ट्रपति पुतिन को इसकी स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी है।’’ 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को दी धमकी

मामले में आगे बोलते हुए राष्ट्रपति ने आगाह किया और कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर पुतिन ने यह कदम उठाया तो, रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।’’

बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि वे साइबर हमलों, ‘ग्रे-ज़ोन’ हमलों और रूसी सैनिकों द्वारा अपनी वर्दी नहीं पहनने जैसे कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस का आक्रमण करने के लिए प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई के अलावा अन्य उपायों का उपयोग करने का एक लंबा इतिहास रहा है। 

Web Title: American president joe biden gave serious warning Russia Ukraine dispute said if border crossed have pay heavy price

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे