अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन के खिलाफ उठाए बड़े कदम, अधिकारियों पर लगाई वीजा पाबंदी

By अनुराग आनंद | Published: December 5, 2020 05:42 PM2020-12-05T17:42:11+5:302020-12-05T17:46:45+5:30

अमेरिका विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लंबे समय से मार्क्सवादी-लेनिन विचारधारा को फैलाना चाहती है और पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

America takes big steps against China, visa ban on officials | अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन के खिलाफ उठाए बड़े कदम, अधिकारियों पर लगाई वीजा पाबंदी

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)

Highlightsमाइक पोम्पियो ने कहा कि यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट बीजिंग की नीतियों के विरोधियों को डराने धमकाने के लिए और दुष्प्रचार करने में मदद करता है।कोरोना महामारी के बाद इससे पहले भी अमेरिका ने एक चीनी अधिकारी व दूतावास पर कार्रवाई की थी।

वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाते हुए शुक्रवार को चीन के उन अधिकारियों और लोगों पर वीजा पाबंदी लगा दी है जो अन्य देशों को प्रभावित करने के अभियानों में लिप्त हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि ये पाबंदियां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों अथवा ‘संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग’ की ओर से दुष्प्रचार अथवा प्रचार अभियान में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति पर लागू होगी।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग पर धमकी, शारीरिक हिंसा, चोरी, व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने, जासूसी, तोड़फोड़ के आरोपों के अलावा घरेलू राजनीतिक मामलों, अकादमिक स्वतंत्रता, निजता और कारोबारी गतिविधियों में दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप करने के भी आरोप हैं।

Pompeo speaks to German FM, discusses US-EU cooperation in confronting China | english.lokmat.com

पोम्पियों ने कहा, ‘‘इन दुर्भावना पूर्ण गतिविधियों का उद्देश्य नेताओं, विदेशों में मौजूद चीनी समुदायों, अकादमिक क्षेत्र के लोगों तथा अमेरिका और अन्य देशों में सिविल सोसाइटी समूहों को सीसीपी के अधिकानायकवादी विमर्श और नीतिगत प्राथमिकताओं को स्वीकार करने के लिए विवश करना है।’’

Pompeo doubles down on recommendation to fire IG | english.lokmat.com

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद यह दिखाना है कि ‘‘जो भी नियम-कायदा आधारित अंतरराष्ट्रीय क्रम का उल्लंघन करने वाले कार्यों के लिए जिम्मेदार है, उनका अमेरिका में स्वागत नहीं है।’’ पोम्पियो ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लंबे समय से मार्क्सवादी-लेनिन विचारधारा को फैलाना चाहती है और पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

Pompeo uses Quad forum to counter China

उन्होंने कहा, ‘‘यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट बीजिंग की नीतियों के विरोधियों को डराने धमकाने के लिए और दुष्प्रचार करने के लिए विदेशी संगठनों को समर्थन देता है और उन्हें धन मुहैया करवाता है।’’  

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: America takes big steps against China, visa ban on officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे