अमेरिका: उत्तर कैरोलिना से टकराया तूफान इसायस, 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

By भाषा | Published: August 4, 2020 01:49 PM2020-08-04T13:49:08+5:302020-08-04T13:49:08+5:30

तूफान इसायस अमेरिकी समय के अनुसार सोमवार रात 11 बजे उत्तर कैरोलिना के ओशन आइल तट के पास टकराया। इस तूफान से दो लोगों की मौत अभी तक हुई है।

America Hurricane isias hit with north carolina | अमेरिका: उत्तर कैरोलिना से टकराया तूफान इसायस, 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

उत्तर कैरोलिना से टकराया तूफान इसायस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsउत्तर कैरोलिना के के ओशन आइल तट के करीब टकराया तूफान इसायसरात 11 बजे के बाद टकराया तूफान, 130 किलोमीटर प्रति घंटे की ज्यादा की रफ्तार से चली हवा

नॉर्थ मिर्टल बीच: तूफान इसायस सोमवार को उत्तर कैरोलिना के ओशन आइल तट के निकट टकराया। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने यह जानकारी दी। तूफान रात ग्यारह बजे के बाद यहां पहुंचा तथा इस दौरान 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके थे।

समुद्र तट सुनसान थे। अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। सेंटर के वरिष्ठ तूफान विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलिनास, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।’ 

उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है। इसायस रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया।

तूफान केंद्र ने कहा कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलिना में पहुंचेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर’ बताया था। इस तूफान के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है। ट्रंप ने कहा था, ‘तूफान का वेग बढ़ने और इसके कारण बाढ़ आने की आशंका है। सभी सतर्क रहें और इसके गुजरने का इंतजार करें।’

Web Title: America Hurricane isias hit with north carolina

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे