अमेरिका ने 52 भारतीयों को किया जेल में बंद, मां-बाप से बच्चों को छीना
By भाषा | Published: June 20, 2018 09:09 AM2018-06-20T09:09:09+5:302018-06-20T09:09:09+5:30
अमेरिका सांसद ने बताया कि शेरिडन के हिरासत केंद्र में रखे 123 अवैध प्रवासियों में सबसे अधिक भारतीय हैं।
वाशिंगटन, 20 जून: अमेरिका के आरेगन शहर में 52 भारतीयों के एक समूह को आश्रय की मांग करने वाले अवैध प्रवासियों के एक बड़े दल का हिस्सा बनने के मामले में हिरासत में रखा गया है।
अमेरिका सांसद ने बताया कि शेरिडन के हिरासत केंद्र में रखे 123 अवैध प्रवासियों में सबसे अधिक भारतीय हैं।
डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने हिरासत केंद्र का दौरा किया था जिन्होंने बाद में मीडिया को अवैध प्रवासियों की अमानवीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। ये प्रवासी अमेरिका में आश्रय की मांग कर रहे हैं।
महिला सांसद सुजैम बोनामीकी ने अपने ब्लॉग पर लिखा , शेरिडन में हिरासत में रखे गए लोगों में सबसे बड़ा समूह भारतीय प्रवासियों का है।
त्रिपक्षीय अभ्यास मालाबार 2018 संपन्न हुआ
भारत , जापान और अमेरिका की नौसेनाओं का त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2018 सात जून से 16 जून तक गुआम के तट पर किया गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर और शुल्क लगाने की चेतावनी दी, चीन ने कहा-पलटवार को तैयार
अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच वर्ष 1992 में अभ्यास के तौर पर शुरु हुआ मालाबार 2018 इस अभ्यास का 22 वां संस्करण है और इसमें जापान की नौसेना भी शामिल है।
यह पहला साल है जब मालाबार गुआम तट पर हुआ। दो चरणों का यह अभ्यास गुआम के तट पर और फिलीपीन सागर में हुआ।