अमेरिका में एक महिला ने दो बच्चों को गोली मारी, एक की मौत

By भाषा | Published: November 15, 2020 01:18 AM2020-11-15T01:18:06+5:302020-11-15T01:18:06+5:30

A woman shoots two children in America, one dead | अमेरिका में एक महिला ने दो बच्चों को गोली मारी, एक की मौत

अमेरिका में एक महिला ने दो बच्चों को गोली मारी, एक की मौत

प्लाइमाउथ, 14 नवंबर (एपी) अमेरिका के कनेक्टीकट में एक महिला ने एक घर में दो बच्चों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कनेक्टीकट राज्य पुलिस ने कहा कि नाओमी बेल (43) नामक महिला को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर घटना के बारे में बताया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें दो बच्चे मिले, जिन्हें गोली लगी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A woman shoots two children in America, one dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे