जापान की महिला पत्रकार ने हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस जीता, आरोपी को मुआवजे में देना होगा 30000 डॉलर

By भाषा | Published: December 18, 2019 01:53 PM2019-12-18T13:53:29+5:302019-12-18T13:56:13+5:30

सर्वेक्षण के मुताबिक, यहां केवल चार प्रतिशत महिलाएं अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज कराती हैं। इतो (30) जापान में ‘मी टू’ अभियान की मुखर आवाज बन गईं थीं जहां यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के खिलाफ आंदोलन को अपनी जमीन बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

A journalist who broke the silence on rape in Japan won her court case | जापान की महिला पत्रकार ने हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस जीता, आरोपी को मुआवजे में देना होगा 30000 डॉलर

जापान की महिला पत्रकार ने हाई प्रोफाइल ‘मी टू’ केस जीता, आरोपी को मुआवजे में देना होगा 30000 डॉलर

Highlightsप्रधानमंत्री शिंजो आबे से नजदीकी संपर्क रखने वाले टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर नोरियुकी यामागुची से 1,00,000 डॉलर का मुआवजा मांगा था।इतो का आरोप था कि 2015 में यामागुची ने नौकरी का झांसा देकर उन्हें खाने पर बुलाया और बलात्कार किया था।

तोक्यो की एक अदालत ने बुधवार को पत्रकार शिओरी इतो को ‘मी टू’ के हाई प्रोफाइल मामले में 30,000 डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया। पत्रकार ने जापान में चले ‘मी टू’ अभियान के दौरान टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस दीवानी मामले ने जापान और विदेशों में सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि 2017 के एक सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक, जापान में बलात्कार पीड़िताओं का अपराध की सूचना पुलिस को देना असाधारण बात है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, यहां केवल चार प्रतिशत महिलाएं अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज कराती हैं। इतो (30) जापान में ‘मी टू’ अभियान की मुखर आवाज बन गईं थीं जहां यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के खिलाफ आंदोलन को अपनी जमीन बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे से नजदीकी संपर्क रखने वाले टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर नोरियुकी यामागुची से 1,00,000 डॉलर का मुआवजा मांगा था।

इतो का आरोप था कि 2015 में यामागुची ने नौकरी का झांसा देकर उन्हें खाने पर बुलाया और बलात्कार किया था। यामागुची लगातार इन आरोपों से इनकार करते रहे और इतो के खिलाफ उन्होंने जवाबी वाद दर्ज कराया और मुआवजे में 13 करोड़ येन मांगे। इतो ने अदालत के बाहर कहा, “हम जीत गए। जवाबी वाद निरस्त कर दिया गया।” उन्होंने हाथ में एक बैनर उठाया हुआ था जिसमें ‘‘जीत” लिखा था। 

English summary :
A journalist who broke the silence on rape in Japan won her court case


Web Title: A journalist who broke the silence on rape in Japan won her court case

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे