अमेरिका के न्यूजर्सी में अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Published: December 11, 2019 05:23 AM2019-12-11T05:23:32+5:302019-12-11T05:23:54+5:30

अमेरिकाः जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा है कि गोलीबारी दो जगह हुई है। पहली एक कब्रिस्तान में शुरू हुई।

6 people killed in New Jersey shooting, including officer | अमेरिका के न्यूजर्सी में अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत

File Photo

Highlightsअमेरिका के न्यूजर्सी में मंगलवार को जबरदस्त गोलीबारी हुई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के न्यूजर्सी में मंगलवार को जबरदस्त गोलीबारी हुई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी, तीन दर्शकों सहित छह लोग मारे गए। मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल हैं। 

जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा है कि गोलीबारी दो जगह हुई है। पहली एक कब्रिस्तान में शुरू हुई। यहां अधिकारी पर बंदूक तान दी गई और दूसरा कोषेर सुपरमार्केट में गोलीबारी हुई। इस जगह से पांच और शव मिले हैं। घटना में दो अन्य अधिकारी घायल हो गए, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


उन्होंने कहा कि वह ठीक से यह नहीं बता पाएंगे कि गोलीबारी किसने की है, लेकिन उनका मानना है कि जो अधिकारी मारा गया, वह कुछ बदमाश लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा था।

सिटी पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर जेम्स शी ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि यह घटना आतंकवादी नहीं लग रही है, लेकिन फिर भी इसकी जांच चल रही है। 

Web Title: 6 people killed in New Jersey shooting, including officer

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे