37 साल के युवक ने मुर्गी के साथ बनाए संबंध, पत्नी ने वीडियो रिकॉर्ड कर किया खुलासा; जानें फिर क्या हुआ
By स्वाति सिंह | Published: October 21, 2020 01:49 PM2020-10-21T13:49:58+5:302020-10-21T13:49:58+5:30
दोषी करार किए गए 37 साल के युवक का नाम रेहान बेग है। यह मामला ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड का है। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने बेग को सजा दी है।
नई दिल्ली: एक युवक को मुर्गी के साथ संबंध बनाने के आरोप में दोषी मानते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। मुर्गी के साथ संबंध बनाने का वीडियो ही आरोपी की पत्नी ने ही रिकॉर्ड किया था।
रिपोर्ट की मानें तो दोषी करार किए गए 37 साल के युवक का नाम रेहान बेग है। यह मामला ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड का है। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने बेग को सजा दी है। घटना की वजह से मुर्गी की मौत हो गई थी। बेग की पत्नी ने यह माना कि वह भी पति को अजीबोगरीब हरकत में सहयोग करती थी। हालांकि, घरेलू हिंसा के सबूत मिलने की वजह से पत्नी को कोर्ट ने सजा नहीं दी।
कोर्ट ने इस हरकत को बेहद घटिया और विकृत करार दिया। बेग की हरकत का खुलासा तब हुआ था जब बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें रखने की सूचना मिलने पर नेशनल क्राइम एजेंसी ने बेग के घर पर छापा मारा था। बेग के कंप्यूटर में बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें भी बरामद की गई थीं। जांचकर्ताओं ने कोर्ट को यह भी बताया था कि बरामद किए गए वीडियो में बेग कई मुर्गियों के साथ संबंध बनाता हुआ पाया गया।