चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति

By भाषा | Published: November 6, 2020 09:45 AM2020-11-06T09:45:40+5:302020-11-06T09:45:40+5:30

37 people killed in landslides caused by Cyclone Ita: Guatemala President | चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति

चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति

तेगुसिगल्पा (होंडुरास) ,छह नवंबर (एपी) ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजान्द्रों गियामट्टेई ने कहा है कि देश के मध्य भाग में स्थित एक पहाड़ी का हिस्सा सान क्रिस्टोबल वेरापाज कस्बे में गिर गया जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को कहा कि ह्यूह्यूटेनानगो में भूस्खलन की दो अन्य घटनाओं में कम से कम 12 और लोगों की मौत हो गई।

भूस्खलन में लोगों के मारे जाने संबंधी घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब मध्य अमेरिका में चक्रवात इटा से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

चक्रवात कमजोर हो कर उष्णकटिबंधीय दबाव में परिवर्तित हो गया है और यह कैरेबयाई सागर में लौटने वाला था लेकिन एक सप्ताह से बारिश हो रही है और ग्वाटेमाला से ले कर पनामा तक भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं और बाढ़ आई है।

Web Title: 37 people killed in landslides caused by Cyclone Ita: Guatemala President

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे