नाइजीरिया: चर्च में भगदड़ से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल

By रुस्तम राणा | Published: May 28, 2022 09:26 PM2022-05-28T21:26:31+5:302022-05-28T21:28:06+5:30

शनिवार तड़के चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे भगदड़ के हालात पैदा हो गए। घटना में मरने वालों में अधिकांश बच्चे थे। 

31 killed in stampede at church in Nigeria, casualties mostly include children | नाइजीरिया: चर्च में भगदड़ से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल

नाइजीरिया: चर्च में भगदड़ से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल

Highlightsआयोजन स्थल पर हो गई थी खचाखच भीड़, चर्च का गेट किया गया बंदचर्च का गेट तोड़कर घुसे लोग, जिसके बाद मची भगदड़स्थानीय पुलिस ने की मरने वालों की संख्या की पुष्टि

लागोस: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बड़ा दुखद हादसा हुआ है। शनिवार को नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर पोर्ट हरकोर्ट में एक चर्च कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से करीब 31 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में सात लोगों के घायल होने की खबर है। CNN ने पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से इस घटना की जानकारी दी। 

आयोजन स्थल पर ऐसे बने भगदड़ के हालात

बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे भगदड़ के हालात पैदा हो गए। घटना में मरने वालों में अधिकांश बच्चे थे। 

चर्च में होना था उपहार बांटने का कार्यक्रम

नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के मुताबिक यह दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान कैंपेन का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। 

आयोजन स्थल पर हो गई थी खचाखच भीड़

राज्य पुलिस की प्रवक्ता ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे-कोको ने सीएनएन को बताया कि जब भगदड़ मची तब उपहार देने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी। इस आयोजन में संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि चर्च के गेट को बंद करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया और इसी वजह से वहां भगदड़ मच गई। 

पुलिस ने की मरने वालों की संख्या की पुष्टि

स्थानीय पुलिस ने इस भगदड़ में मरने वाले की संख्या की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक इस भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Web Title: 31 killed in stampede at church in Nigeria, casualties mostly include children

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे