तुर्की में हिमस्खलन में मृतकों की संख्या 38 पहुंची

By भाषा | Published: February 5, 2020 10:36 PM2020-02-05T22:36:17+5:302020-02-05T23:23:59+5:30

अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जतायी है।

28 people died in avalanche in Turkey: officials | तुर्की में हिमस्खलन में मृतकों की संख्या 38 पहुंची

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपूर्वी तुर्की में बुधवार को हिमस्खलन में मरने वालो की कुल संख्या 38 तक पहुंच गई और कुल 53 लोग घायल हो गए। एक दिन पहले इसी स्थान पर हिमस्खलन हुआ था जिसके तलाशी और बचाव अभियान के दौरान यह दुर्घटना हुई।

पूर्वी तुर्की में बुधवार को हिमस्खलन में मरने वालो की कुल संख्या 38 तक पहुंच गई और कुल 53 लोग घायल हो गए। एक दिन पहले इसी स्थान पर हिमस्खलन हुआ था जिसके तलाशी और बचाव अभियान के दौरान यह दुर्घटना हुई।

मेहमत के गवर्नर एमीन बिल्मेज के अनुसार वान प्रांत में घटनास्थल से 26 शव मिले थे। वे मंगलवार को हुए हिमस्खलन के मलबे में दबे मिनी बस में फंसे लोगों को निकालने में मदद करने गए थे। मिनीबस में सवार पांच लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 38 तक पहुंच गई।

अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जतायी है।

सरकार की आपदा एजेंसी एएफएडी ने पहले हिमस्खलन के बाद दर्जनों बचावकर्मियों को भेजा । स्थानीय मीडिया ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के निवासी भी बचाव के प्रयासों में शामिल हो गए।

Web Title: 28 people died in avalanche in Turkey: officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे