लीबिया के तट पर 20 शरणार्थी डूबे: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी अधिकारी

By भाषा | Published: July 22, 2021 01:10 AM2021-07-22T01:10:47+5:302021-07-22T01:10:47+5:30

20 refugees drown off Libyan coast: UN refugee official | लीबिया के तट पर 20 शरणार्थी डूबे: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी अधिकारी

लीबिया के तट पर 20 शरणार्थी डूबे: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी अधिकारी

काहिरा, 21 जुलाई (एपी) यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे शरणार्थियों को ले जा रही चार नौकाओं को बुधवार को भूमध्य सागर में लीबिया के तटरक्षकों ने रोका। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वहीं, शरणार्थियों ने बताया कि इस क्रम में एक नौका से 20 लोग पानी में गिर गए और समझा जाता है कि वे डूब गए।

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की प्रवक्ता सफा मसेहली ने कहा कि किन परिस्थितियों में शरणार्थी पानी में गिरे, उसका पता नहीं चल पाया है। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

मसेहली ने यह भी कहा कि मंगलवार से, लीबिया के तट से सैकड़ों शरणार्थियों को ले जाने वाले कुल सात नौकाओं को रोका गया।

उन्होंने कहा कि नौ बच्चों और 43 महिलाओं सहित लगभग 500 प्रवासियों को समुद्र तट पर भेज दिया गया और उन्हें त्रिपोली के मबानी हिरासत केंद्र ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 20 refugees drown off Libyan coast: UN refugee official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे