अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में 15 वर्षीय किशोर गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 23, 2020 08:26 AM2020-11-23T08:26:30+5:302020-11-23T08:26:30+5:30
विस्कॉन्सिन (अमेरिका), 23 नवम्बर (एपी) उपनगरीय मिलवाउकी मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए थे।
वाउवाटोसा पुलिस प्रमुख बैरी वेबर ने बताया कि दो समूहों के बीच किसी विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर गालीबारी की यह घटना हुई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में आसपास खड़े चार लोगों को भी गोलियां लग गई थी, लेकिन किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।
जाचंकर्ताओं ने बताया कि संदिग्ध किशोर बाकी लोगों के साथ मॉल से बाहर भाग आया था।
वेबर ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वहां किसी बात को लेकर कोई बहस हुई और फिर गोलियां चल गईं।’’
अधिकारियों ने संदिग्ध का नाम उजागर नहीं किया है और उस पर क्या आरोप लगे हैं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी।
जांचकर्ताओं ने बताया कि एक हथियार भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मॉल शनिवार को बंद था और जांचकर्ता मौके पर मौजूद थे। दुकानदारों को रविवार को वापस मॉल में आने दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।