ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही में 11 की मौत, 296 लापता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 27, 2019 06:25 AM2019-01-27T06:25:56+5:302019-01-27T06:25:56+5:30

शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है।

11 killed, 296 missing in Brazil's dam collapse | ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही में 11 की मौत, 296 लापता

सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण पूर्व ब्राजील में एक खदान के पास स्थित बांध के ढह जाने से मची तबाही में 11 लोगों की मौत हो गयी और करीब 300 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आयी। बांध ढहने से समूचे इलाके में गाद से भरी बाढ़ आ गयी और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गये।

शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है।

राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल एडगार्ड एस्टावाओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें अब भी लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है।’’ अब तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार 296 लोग लापता हैं। वेल की सूची के अनुसार ये सभी खदान कर्मचारी हैं।

अब तक 11 लोगों के मरने की खबर है और 176 लोगों को जीवित बचाया गया है, जिनमें से 23 अस्पताल में भर्ती हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसे मार्मिक दृश्यों को देखकर भावुक हुए बगैर नहीं रहा सकता।’’ 

Web Title: 11 killed, 296 missing in Brazil's dam collapse

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे