Coronavirus in Africa: अफ्रीकी देशों में कोरोना के अब तक करीब 20 हजार मामले, 1000 लोगों की मौत

By भाषा | Published: April 18, 2020 10:00 AM2020-04-18T10:00:13+5:302020-04-18T10:00:13+5:30

अफ्रीका में कोरोना वायरस से 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा मौत अल्जीरिया में हुई है। यहां 364 लोगों की जान जा चुकी है।

1,000 people die due to coronavirus in Africa | Coronavirus in Africa: अफ्रीकी देशों में कोरोना के अब तक करीब 20 हजार मामले, 1000 लोगों की मौत

अफ्रीका में कोरोना वायरस से 1,000 लोगों की मौत (फोटो-सोशल मीडिया)

Highlightsअफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है।अल्जीरिया देश में सर्वाधिक 364 लोगों की मौत हुई है।

जोहानिसबर्ग: अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार, अफ्रीका में कोरोना वायरस से अल्जीरिया देश में सर्वाधिक 364 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद मिस्र में 205, मोरक्को में 135 और दक्षिण अफ्रीका में 50 लोग इस संक्रमण से मारे गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले साल दिसंबर में यह संक्रमण फैलने के बाद से अफ्रीकी देशों में संक्रमण के कुल 19,334 मामले सामने आए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अन्य क्षेत्रों की तुलना में अफ्रीका इस संक्रमण से कम प्रभावित हुआ है, लेकिन कई देशों में सीमित जांच के कारण अफ्रीकी अधिकारियों को सटीक तस्वीर नहीं मिल पा रही है। दुनिया भर में इस वायरस से 1,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

Web Title: 1,000 people die due to coronavirus in Africa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे