दीपिका पादुकोण से भी हॉट मानी जाती है यह एक्ट्रेस, जानिए इसकी फिटनेस का राज़
By उस्मान | Published: February 9, 2018 02:08 PM2018-02-09T14:08:04+5:302018-02-09T14:15:16+5:30
हेल्दी और फिट रहने के लिए वर्कआउट बहुत जरूरी है। लेकिन अधिकतर महिलाएं बिजी शेड्यूल के चलते वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं।

दीपिका पादुकोण से भी हॉट मानी जाती है यह एक्ट्रेस, जानिए इसकी फिटनेस का राज़
पिछले साल एशिया की सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में दूसरा नंबर हासिल करने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेसिस्टेंट बैंड से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। निया के इस विडियो से उन लड़कियों को इन्स्परेशन मिल सकती है, जो उनके जैसा फिगर चाहती हैं।
हर लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे और उसका फिगर भी गजब का हो। आपको बता दें ब्यूटीफुल फिगर पाने के लिए वर्कआउट और डायट का अहम रोल है। अधिकतर महिलाएं बिजी शेड्यूल के चलते वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको वर्कआउट के लिए रोजाना आधे घंटे का समय निकालना चाहिए।
जीटीवी के मशहूर सीरियल 'जमाई राजा' से फेमस हुईं निया शर्मा ने यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आप इस वर्कआउट को घर पर ट्राई ना करें क्योंकि एक्सपर्ट की देखरेख में नहीं करने पर यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि निया हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। यही कारण है कि वो दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी ब्यूटीफुल एक्ट्रेस को पछाड़कर इस एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने अकाउंट से कुछ पिक्स शेयर की थी। वो अपने एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में गई थीं। इस पार्टी में उन्होंने हॉट एंड सेक्सी ड्रेस कैरी कर रखी थी।
(फोटो-सोशल मीडिया)