मोदी से पिछड़े लेकिन शाह से आगे निकले राहुल गांधी, महिलाओं में ईरानी टॉप पर, ट्विटर ने जारी किए 2019 के टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल व हैशटैग

By पल्लवी कुमारी | Published: December 13, 2019 04:59 PM2019-12-13T16:59:35+5:302019-12-26T12:56:45+5:30

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स और सबसे ज्यादा फेमस महिला नेता और पुरुष नेताओं के नाम के लिस्ट जारी किए हैं।

Year ender 2019 male female politicians were the most mentioned on Twitter here is list | मोदी से पिछड़े लेकिन शाह से आगे निकले राहुल गांधी, महिलाओं में ईरानी टॉप पर, ट्विटर ने जारी किए 2019 के टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल व हैशटैग

मोदी से पिछड़े लेकिन शाह से आगे निकले राहुल गांधी, महिलाओं में ईरानी टॉप पर, ट्विटर ने जारी किए 2019 के टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल व हैशटैग

Highlightsफेमस नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी नंबर एक और राहुल गांधी दूसरे नंबर पर हैं। महिला नेताओं में सबसे पहले नंबर पर हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स और सबसे ज्यादा फेमस महिला नेता और पुरुष नेताओं के नाम के लिस्ट जारी किए हैं। जो 2019 के टॉप पॉलिटिकल हैंडल थे। ये दस महिला व पुरुष ऐसे नेता हैं, जिनके बारे में साल 2019 में सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किए हैं। इसमें पहले नंबर पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर हैं राहुल गांधी , तीसरे पर हैं अमित शाह , चौथे पर अरविंद केजरीवाल और पांचवें नंबर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। वहीं महिला नेताओं में सबसे पहले नंबर पर हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , दूसरे नंबर पर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा , तीसरे पर हैं दिवंगत नेता सुषमा स्वराज , चौथे पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पांचवे पर हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

साल 2019 में भारत में टॉप हैशटैग

1. #loksabhaelections2019
2.#chandrayaan2
3.#cwc19 (क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019)
4.#pulwama
5.#article370
6.#bigil (एक साउथ इंडियन फिल्म) 
7.#diwali
8.#avengersendgame (हॉलीवुड फिल्म) 
9.#ayodhyaverdict
10.#eidmubarak

टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल (पुरुष)

1. पीएम नरेंद्र मोदी
2. राहुल गांधी
3. अमित शाह
4. अरविंद केजरीवाल
5.  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
6.  रेल मंत्री पीयूष गोयल
7. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
8.  पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव
9. गौतम गंभीर
10. नितिन गडकरी

टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल (महिला) 

1.  स्मृति ईरानी
2.  प्रियंका गांधी वाड्रा
3.  सुषमा स्वराज
4.  निर्मला सीतारमण
5.  ममता बनर्जी
6.  प्रियंका चतुर्वेदी
7.  अलका लाम्बा (कांग्रेस नेता व विधायक) 
8.  मायावती (बसपा अध्यक्ष)
9.  महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री)
10. आतिशी (आप नेता) 

English summary :
The microblogging site Twitter has released a list of the trends of the year 2019 and the names of the most famous female leaders and male leaders.


Web Title: Year ender 2019 male female politicians were the most mentioned on Twitter here is list

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे