इंडोनेशिया में गुफा के भीतर मिली दुनिया की सबसे पुरानी पेंटिंग, 45500 साल पहले जंगली सुअर की जानकारी मिली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 14, 2021 06:35 PM2021-01-14T18:35:50+5:302021-01-14T18:36:46+5:30

पेंटिंग इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप में गुफा में मिली है, शोध पत्रिका 'साइंस एडवांसेस' में इस बारे में अध्ययन प्रकाशित किया गया है।

World’s oldest painting of animals discovered in Indonesian cave least 45500 years Pig Archaeologists  | इंडोनेशिया में गुफा के भीतर मिली दुनिया की सबसे पुरानी पेंटिंग, 45500 साल पहले जंगली सुअर की जानकारी मिली

पुरातत्वविद और ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के शोधार्थी बसारन बुरहान ने बताया कि हजारों साल पहले ही सुअर की यह प्रजाति खत्म हो गई। (file photo)

Highlightsइंसानों की मौजूदगी के शुरुआती पुरातात्विक प्रमाणों का भी इसमें उल्लेख किया गया है।गुफा एक घाटी में है जो कि बाहर से चूना-पत्थर की चट्टानों के कारण बंद हो गई थी।शुष्क मौसम में सूराख बनने से वहां जाने का एक संकरा रास्ता बना।

पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी गुफा पेंटिंग की खोज की है। इंडोनेशिया के एक द्वीप पर गुफा के भीतर 45,500 साल पहले जंगली सुअर की पेंटिंग की जानकारी मिली है।

 

यह पेंटिंग इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप में गुफा में मिली है, शोध पत्रिका 'साइंस एडवांसेस' में इस बारे में अध्ययन प्रकाशित किया गया है। क्षेत्र में इंसानों की मौजूदगी के शुरुआती पुरातात्विक प्रमाणों का भी इसमें उल्लेख किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एडम ब्रूम ने बताया, ''सुलावेसी की लेंग टेडोंगगने गुफा में मिली पेंटिंग दुनिया में गुफा कलाकृति का सबसे पुराना नमूना है, यह गुफा एक घाटी में है जो कि बाहर से चूना-पत्थर की चट्टानों के कारण बंद हो गई थी और शुष्क मौसम में सूराख बनने से वहां जाने का एक संकरा रास्ता बना।

इस घाटी में रहने वाले बगिस समुदाय ने दावा किया है कि वे पहले कभी गुफा की तरफ नहीं गए थे।'' अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि सुलावेसी में सुअर की बड़ी सी कलाकृति कम से कम 45,500 साल पुरानी है. इससे पहले 43,900 साल पहले की पेंटिंग खोज निकाली गई थी।

इंडोनेशिया के एक पुरातत्वविद और ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के शोधार्थी बसारन बुरहान ने बताया कि हजारों साल पहले ही सुअर की यह प्रजाति खत्म हो गई, द्वीप पर हिम युग की चट्टानों पर इस तरह के सुअरों का चित्रण किया जाता था।

Web Title: World’s oldest painting of animals discovered in Indonesian cave least 45500 years Pig Archaeologists 

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे