शख्स सेक्स स्लेव बनाकर महिलाओं को रखता था अपने साथ, गले में पहनाता था स्टील का पट्टा, फिर...

By अनुराग आनंद | Published: March 17, 2021 10:33 AM2021-03-17T10:33:06+5:302021-03-17T11:07:23+5:30

शख्स के घर पर पुलिस को 6 महिला मिली जो सेक्स स्लेव के तौर पर उस आदमी के लिए काम कर रही थी।

women sex slaves in australia nsw cult leader charged | शख्स सेक्स स्लेव बनाकर महिलाओं को रखता था अपने साथ, गले में पहनाता था स्टील का पट्टा, फिर...

सेक्स स्लेव बनाकर रखी गई महिलाओं के साथ आरोपी शख्स (फोटो साभार सोशल मीडिया व एबीसी न्यूज)

Highlightsछापेमारी के दौरान आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अधिकारी का मनाना है कि शख्स आर्मी में भी अपना योगदान दे चुका है।

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स नामक शहर में एक 40 साल के आदमी को सेक्स के लिए महिलाओं को गुलाम बनाकर रखने का शौक था।

एबीसी न्यूज के मुताबिक, इस बात की जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने आरोपी शख्स के घर पर छापा मारा। इस दौरान शख्स के घर पर पुलिस ने 6 महिलाओं को पाया, जो सेक्स स्लेव के तौर पर उस आदमी के लिए काम कर रही थी।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी के दौरान आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। 

पुलिस के अधिकारी का मनाना है कि शख्स आर्मी में भी अपना योगदान दे चुका है। एक्स आर्मी शख्स का नाम जेम्स रॉबर्ट डेविस बताया जा रहा है। डेविस का मकान काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।

आरोपी ने सभी महिलाओं के गले में स्टील का पट्टा पहनाया था

पुलिस ने यहां से कई संदिग्ध सामना बरामद करने के साथ ही इंसानों को गुलाम बनाने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्स स्लेव के तौर पर शख्स के साथ रह रही एक महिला ने बताया कि आरोपी ने सभी महिलाओं के गले में स्टील का पट्टा पहनाया था और पिंजरे में महिलाओं को बंद कर देता था। 

विशाल भूभाग वाले घर के लॉन वाले एरिया में छोटे-छोटे कई हट बना रखे थे

डेविस ने अपने विशाल भूभाग वाले घर के लॉन वाले एरिया में छोटे-छोटे कई हट बना रखे थे। इन हट में सिंगल बेड लगे हुए थे। यहां महिलाओं के साथ आरोपी रोमांस करता था। पुलिस ने बताया कि इन छोटे-छोटे घरों में महिलाओं के नाम लिखे हुए थे और इन घरों से सेक्स से जुड़े कई सामान भी बरामद हुए हैं। 

शख्स महिलाओं के साथ शारीरिक यौन दुर्व्यवहार करता था-

शख्स महिलाओं के साथ शारीरिक यौन उत्पीड़न तो करता ही था साथ ही मानसिक तौर पर भी महिलाओं के साथ अत्याचार करता था। यही नहीं महिलाओं से यहां सेक्स वर्क भी कराया जाता था और इसके बदले उन्हें पैसा न देकर पैसा अपने पास ही आरोपी शख्स रख लेता था। 

महिला से पहले ही कॉट्रेक्ट पर साइन करा लेता था आरोपी शख्स-

यही नहीं जांच में पता चला कि आरोपी ने चालाकी से महिला से पहले ही कॉट्रेक्ट पर साइन करा लिया था कि महिला अपनी इच्छा से खुद को डेविस के हवाले कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि अभी सिर्फ एक महिला के उत्पीड़न के केस शख्स पर लगाए गए हैं। अन्य महिलाओं के बयान के बाद इसकी संख्या बढ़ सकती है। 

Web Title: women sex slaves in australia nsw cult leader charged

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे