साड़ी पहनकर लड़की ने किया ऐसा स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, देखें वायरल वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Published: June 15, 2020 12:01 PM2020-06-15T12:01:43+5:302020-06-15T12:01:43+5:30
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम मिली सरकार है और दावा किया जा रहा है कि ये टिकटॉक पर अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया आए दिन कई सारे वीडियो डांस और स्टंट के वायरल होते रहते हैं। लेकिन उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते हैं और हैरानी भी जताते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर स्टंट करते दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने साड़ी पहनकर बड़ी ही सफाई से बैकफ्लिप मारी है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लड़की के स्टंट को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर यूजर संगीता वारियर (Sangitha Varier)ने 13 जून को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं, ''क्या टैलेंट है। ना जूते, ना बढ़िया फ्लोर और साड़ी में। देखिए कितनी खूबसूरती से वह हाथों पर लैंड हुईं।''
13 जून को शेयर किए जाने के बाद वीडियो पर तीन लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 19 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।
What Talent 😍No Shoes,No proper floor.
— Sangitha Varier (@VarierSangitha) June 12, 2020
& in a #saree 🙏Watch her land Perfectly on her hands👌#Indian Women are Real #SuperWomen ❤️ #IncredibleIndia@KirenRijiju@BJP4India@smritiirani@chitranayal09@Alphha9@DetheEsha@_ankahi@DrAlkaRay2@thakre_mohinipic.twitter.com/u6vXsurfIA
वीडियो में बैकग्राउंड में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल' का फेमस सॉन्ग 'मुझे नींद न आए...' चल रहा है। लड़की ने उसपर डांसिंग का मुश्किल स्टेप बैकफ्लिप मारा।
What a back flip
— Ranjana Rawat (@Ranjana32400506) June 14, 2020
Superb
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की का मिली सरकार है, ये टिकटॉक पर अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं। उनके कई टिकटॉक वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं।
wow...perfect balance....what confidence !!
— Manoj K (@Manu_ked) June 14, 2020
ट्विटर पर लोगों ने डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है यकीन कीजिए ये उतना आसान नहीं है, जितना दिख रहा है।
Believe me ppl it's not as easy as it looks....
— Sanjay Ahlawat (@Darkfantasy1972) June 14, 2020
Awesome lady....... 👍 great 😀.
भारतीय नारि, सब पर भारी ।
— अजित ठाकुर (@ajitUP52) June 14, 2020
सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो से कई लोग फेमस हुए हैं। रातों-रात उनका वीडियो वायरल हो जाता है। डब्बू अंकल, अरमान राठौर और बाबा जैक्सन या फिर गुजरात को टिकटॉक डांसर कई ऐसे नाम हैं।