देर रात जानें किसकी मदद करने के लिए परेशान हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला आयोग की अध्यक्ष भी हुईं एक्टिव

By पल्लवी कुमारी | Published: October 1, 2019 04:15 PM2019-10-01T16:15:44+5:302019-10-01T16:15:44+5:30

अंकिता शुक्ला नाम की एक लड़की ने 29 सितंबर की रात कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग को टैग मदद मांगी थी।

Woman seeks help from the Smriti Irani and Women's commission on twitter viral | देर रात जानें किसकी मदद करने के लिए परेशान हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला आयोग की अध्यक्ष भी हुईं एक्टिव

देर रात जानें किसकी मदद करने के लिए परेशान हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला आयोग की अध्यक्ष भी हुईं एक्टिव

Highlightsअंकिता शुक्ला झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अंकिता ने अपने ट्विटर बॉयो में लिखा है- साइबर क्राइम विक्टिम।

सोशल मीडिया पर 29 सितंबर रात 10 बजकर 44 मिनट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया। ट्वीट में लिखा था, ''अंकिता मेरे ऑफिस वाले आपसे कल सम्पर्क करेंगे, आप अपनी जानकारी महिला आयोग को दे दो।'' असल में अंकिता शुक्ला नाम की लड़की ने ट्विटर पर रात करीब साढ़े आठ बजे स्मृति ईरानी और महिला आयोग से मदद मांगी। अंकिता ने अपने ट्वीट में लिखा, प्लीज मुझे बचा लीजिए। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर लूंगी। मुझे हर मिनट शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।" अंकिता ने अपने ट्वीट के साथ जमशेदपुर के साइबर क्राइम थाने में दर्ज रिपोर्ट की एक कॉपी और एक शख्स का फेसबुक प्रोफाइल शेयर किया था। अंकिता ने यह शिकायत 16 सितंबर 2019 को रिसीव किया गया था। 

अंकिता का वो ट्वीट जिसमें उन्होंने बचाने की अपील की थी

देखते ही देखते अंकिता के ट्वीट पर कई रिट्वीट हो गये। जिसके बाद अंकिता के ट्वीट का रिप्लाई स्मृति ईरानी ने रात 10 बजकर 44 मिनट दिया था। अंकिता के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ट्विटर हैंडल से जवाब दिया। 

अंकिता के इस ट्वीट को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रिट्वीट करते हुए लिखा, "अंकिता से हमारी बात हो गई है और उनसे जानकारियां मांगी गई हैं। उनके राज्य के डीजीपी से भी बात की गई है। हम अंकिता के साथ हैं, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।"

राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा इनकी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है कि उनकी अंकिता से बात हुई है और अब वो बेहतर हैं। अगली सुबह तक उनके पास मदद पहुंच जाएगी। 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से बात करने के बाद अंकिता ने ट्वीट किया कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है। अंकिता ने इसके लिए  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महिला आयोग को धन्यवाद किया। 

अब जाने आखिर अंकिता शुक्ला किस मुसीबत में फंसी थी? 

जिस अंकिता शुक्ला के प्रोफाइल से ट्वीट किया जा रहा था, वह अकाउंट सितंबर महीने में ही बना है। अंकिता ने अपने ट्विटर बॉयो में लिखा है- साइबर क्राइम विक्टिम। इस अकाउंट से पहला ट्वीट भी 29 सितंबर की रात ही किया गया था। अपने ट्वीट में अंकिता ने लिखा है कि उन्हें कुछ लड़के रेप करने की धमकी दे रहे हैं। अंकिता ने ट्वीट के जरिए यह भी बताने की कोशिश की है कि उन्हें कुछ लड़के बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अंकिता का आरोप है कि कुछ लड़के उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर अब रेप की धमकी दे रहे हैं। 

Web Title: Woman seeks help from the Smriti Irani and Women's commission on twitter viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे