महिला के दीवार पर उपले लगाने का वीडियो वायरल, आईएएस अधिकारी ने कहा- इसे तो भारत की बास्केटबॉल टीम खोज रही है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 1, 2022 08:02 PM2022-07-01T20:02:28+5:302022-07-01T20:02:28+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला दीवार पर उपले लगा रही है। वीडियो को देख ट्विटर यूजर्स कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Woman putting cow dung cakes on wall, video goes viral on social media | महिला के दीवार पर उपले लगाने का वीडियो वायरल, आईएएस अधिकारी ने कहा- इसे तो भारत की बास्केटबॉल टीम खोज रही है

महिला के दीवार पर उपले लगाने का वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया कई बार चौंका देती है। दुनिया भर से कई ऐसे वीडियो और कंटेन्ट नजर आते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला गोबर के उपले दीवार पर लगाती नजर आ रही है। दीवार काफी ऊंची है। इसके बावजूद महिला एकदम सही तरीके से हर उपले को नीचे से फेंक कर लगाती नजर आ रही है। उपले ऊपर फेंककर एकदम सही जगह पर उसे लगाते हुए देख ट्विटर यूजर्स हैरान हैं।

वीडियो को छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय बास्केटबॉल टीम इसे ढूंढ रही है।'

वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ट्विटर पर 48,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट बॉक्स में कई मजेदार टिप्पणी भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'इस तरह कई प्रतिभाएं छिपी हुई हैं... जरूरत सिर्फ खोज करने की है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कमाल का निशाना और फोकस।'

भारत में दशकों से गाय के गोबर का उपयोग खाना पकाने के ईंधन के रूप में किया जाता रहा है। 'गोरेहब्बा' के नाम से कर्नाटक के एक गांव में त्योहार भी मनाया जाता है जहां लोग एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हैं। यह स्पेन के टमाटर फेंकने वाले त्योहार 'ला टोमाटिना' जैसा है।

Web Title: Woman putting cow dung cakes on wall, video goes viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे