महिला लेखिका ने की वाइन के संग मालिया ओबामा की फोटो शेयर, खुद हो गईं ट्रोल
By नियति शर्मा | Published: February 21, 2019 06:46 PM2019-02-21T18:46:29+5:302019-02-21T18:46:29+5:30
मालिया के पक्ष में इन लोगों दलील दी कि वह तस्वीर में किसी अन्य को वाइन सर्व कर रही थीं, क्योंकि तस्वीर में किसी के हाथ में एक खाली गिलास भी नजर आ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने महिला लेखिका से इस तस्वीर को पोस्ट करने के पीछे का इरादा भी पूछ लिया।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी मालिया एन और साशा ओबामा को अक्सर लाइमलाईट में देखा जाता रहा है। एक बार फिर ओबामा की बड़ी बेटी मालिया की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मालिया के हाथों में एक वाइन की बोतल दिख रही है। यह फोटो एक महिला लेखिका जोए वेलेड्स (zoe valdes) ने शेयर की है।
जोए वेलेड्स ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "20 वर्षीय अवयस्क मालिया ओबामा गुलाब से बनी 20 डॉलर की शराब पीते नजर आईं।" बता दें कि अमेरिका में शराब पीने की कानूनी उम्र 21 साल है, जबकि यूएस के अन्य राज्यों में यह 18-21 वर्ष है, जिसे लेकर लेखिका ने मालिया को 'अवयस्क' करार दिया है।
Underage Malia Obama, 20, spotted sipping on a $20 bottle of Rosé https://t.co/1GiiitYtS0pic.twitter.com/8hO0lA4ojW
— Zoé Valdés (@zoevaldes) February 17, 2019
जोए के इस ट्वीट को काफी लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। हालांकि कुछ लोग मालिया के बचाव में भी नजर आए। मालिया के पक्ष में इन लोगों दलील दी कि वह तस्वीर में किसी अन्य को वाइन सर्व कर रही थीं, क्योंकि तस्वीर में किसी के हाथ में एक खाली गिलास भी नजर आ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने महिला लेखिका से इस तस्वीर को पोस्ट करने के पीछे का इरादा भी पूछ लिया।
— Chairman Meow (@jdny2) February 18, 2019
And how many people actually never had a drink, before the age of 21? Neeeeeextttt
— 𝐬𝐭𝐫𝐞𝐚𝐦 𝐁𝐞𝐫𝐤𝐞𝐥𝐞𝐲’𝐬 𝐨𝐧 𝐟𝐢𝐫𝐞 (@xjustbands) February 18, 2019
At least she classy, I was 18 drinking four lokos about to ruin my life pic.twitter.com/nYulvFR79R
— Branden Carter (@BrandenCarter4) February 18, 2019
वहीं एक यूजर ने जोए पर निशाना साधते हुए ये तक कह दिया कि तुम्हें भी अपने काम से काम रखने वाली कोई ड्रिंक पीने की जरूरत है।
please drink some zoe pic.twitter.com/zHEK9mvtpb
— aristhotle (@RamsettPark) February 18, 2019