यहां कब्र से चुरा ली जाती है लड़कियों की लाश, उसके बाद होता है वो, जो हैरान कर देगा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 10, 2019 03:15 PM2019-01-10T15:15:36+5:302019-01-10T15:17:54+5:30

ये रिवाज पिछले 3000 सालों से चल रहा है। अगर किसी लड़के की शादी से पहले ही मृत्यु हो जाए, तो उसके परिवार वाले किसी लड़की की लाश को खरीदकर या कब्र से चुराकर मृत बेटे की शादी कराते हैं।

Weird tradition: dead body marriage in china, people steal body of girl | यहां कब्र से चुरा ली जाती है लड़कियों की लाश, उसके बाद होता है वो, जो हैरान कर देगा

यहां कब्र से चुरा ली जाती है लड़कियों की लाश, उसके बाद होता है वो, जो हैरान कर देगा

चीन में एक अजीब परंपरा है, जिस पर सरकार ने रोक तक लगा दी, लेकिन लोग आज भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। यहां एक अजीब तरीके की शादी होती है, वो भी मुर्दों की। दरअसल यहां एक परंपरा है, जिसके मुताबिक अगर शादी से पहले लड़के की मौत हो जाए, तो उसके शव से 'भुतहा शादी' कराई जाती है।

ये रिवाज पिछले 3000 सालों से चल रहा है। अगर किसी लड़के की शादी से पहले ही मृत्यु हो जाए, तो उसके परिवार वाले किसी लड़की की लाश को खरीदकर या कब्र से चुराकर मृत बेटे की शादी कराते हैं। इस अजीब रिवाज पर सरकार ने 2006 में ही रोक लगा दी थी, लेकिन ये सिलसिला आज तक नहीं रुका है।

हाल ही में हेबई प्रोविंस ने 18 साल की लड़की का शव कब्र से चुराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल गुनहगारों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में 14 लड़कियों के शव को इसी प्रकार गायब किया गया था। 

यहां ये भी मान्यता है कि अगर अविवाहित लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला को दफनाया जाए, तो लड़का अगले जन्म में कुंवारा नहीं मरता। बता दें कि इस अजीब परंपरा को मानने वाले लोग महिलाओं या लड़कियों के शव को ऊंची बोली लगाकर खरीदते भी हैं।

Web Title: Weird tradition: dead body marriage in china, people steal body of girl

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे