हवा में विदेशी महिला का तांडव: शराब नहीं देने पर एयर इंडिया के चालक दल को हड़काया, वीडियो वायरल
By भाषा | Published: November 14, 2018 03:09 PM2018-11-14T15:09:43+5:302018-11-14T15:09:43+5:30
महिला यात्री ने शराब नहीं देने पर एयरइंडिया के चालक दल सदस्य से की बदसलूकी। एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिया गया।
मुंबई, 14 नवम्बर (भाषा):एयर इंडिया के विमान में ‘बिजनेस क्लास’ में यात्रा कर रही एक महिला ने चालक दल के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया। लंदन जा रहे विमान में अतिरिक्त शराब देने से मना करने के बाद उसने यह हरकत की। एयरलाइन के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विदेशी महिला ने चालक दल के एक सदस्य के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की, जिसके बाद एयरलाइन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
#WATCH An Irish national on board Air India London-Mumbai flight verbally abuses the crew after she was refused more wine. The incident took place on November 10. (Note: Strong language) pic.twitter.com/bdZWico5Qq
— ANI (@ANI) November 14, 2018
घटना 10 नवम्बर को एयर इंडिया के विमान एआई-131 में हुई, जो मुंबई से लंदन जा रहा था। चालक दल के एक अन्य सदस्य ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें महिला कई बार अनुचित शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और लंदन के ‘हीथ्रो हवाईअड्डे’ पर उतरते ही उसे हिरासत में ले लिया गया।