वीडियो बना रही थी भीड़, अचानक से झपट पड़ा तेंदुआ, भागने के नहीं मिली जमीन, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2019 09:06 PM2019-08-19T21:06:55+5:302019-08-19T21:06:55+5:30
घायल तेंदुए को इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसके ठीक होते ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की एक घटना है जहां एक तेंदुआ घायल हो गया। तेंदुआ किस तरह से घायल हुआ इसकी जानकारी तो नहीं मिल सकी है। लेकिन घायल तेंदुए को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
काफी देर तक भीड़ घायल तेंदुए को देखती रही। उन्हीं में से कुछ लोग तेंदुए का फोटो खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। तेंदुए को घायल समझ लोग उसके फोटो खींचते और वीडियो बनाते उसके पास तक पहुंच गए।
लोगों को अपने ज्यादा करीब आते देख शायद तेंदुआ डर की वजह से या आत्मरक्षा में अचानक से उठ खड़ा हुआ। तेंदुआ सिर्फ उठा ही नहीं बल्कि वीडियो बना रहे लोगों में से एक शख्स पर बहुत तेजी से झपट पड़ा।
#WATCH West Bengal: An injured leopard attacked a man who was clicking its pictures in Alipurduar. The man sustained minor injuries, leopard has been taken for treatment and will be released in the wild after it recovers. pic.twitter.com/Jok8UFNrWw
— ANI (@ANI) August 19, 2019
तेंदुए के झपट्टा मारते ही लोग अपनी जान बचाते हुए भागने लगे। इस घटना में एक आदमी को हल्की चोट आई। तेंदुए को इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसके ठीक होते ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।