गर्लफ्रेंड से मिलना है वीकेंड पर मेट्रो चलेगी क्या? शख्स ने पूछा ऐसा सवाल कि हर कोई रह गया हैरान, फिर दिल्ली मेट्रो ने दिया मजेदार जवाब
By वैशाली कुमारी | Published: June 12, 2021 12:30 PM2021-06-12T12:30:37+5:302021-06-12T12:30:37+5:30
दिल्ली के एक शख्स ने ट्विटर पर पूछा कि वीकेंड पर मेट्रो चलेगी या नहीं उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना है यदि वह नहीं मिल सका तो उसका ब्रेकअप निश्चित है। अपने ट्वीट में उसने दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया।
दिल्ली में कोरोनावायरस की केस कम होने के बाद लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। महीने भर से बंद मेट्रो की सुविधा भी चालू कर दी गई है। मेट्रो चालू होने के बाद दिल्ली के लोगों को अभी भी कुछ संदेह है। इसी को लेकर एक शख्स ने ट्विटर के जरिए दिल्ली मेट्रो से सवाल पूछा है। जिसका जवाब दिल्ली मेट्रो ने बड़े ही मजेदार तरीके से बॉलीवुड स्टाइल में दिया है।
दिल्ली मेट्रो का यह जवाब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसके खूब मजे ले रहे हैं। महीनों से बंद पड़ी मेट्रो सुविधा के चलते लोगों को बड़ी दिक्कतें आ रही थी। कोविड-19 के केस कम होते ही मेट्रो की सुविधा वापस से शुरू कर दी गई है।
दरअसल दिल्ली के एक शख्स ने ट्विटर पर पूछा कि वीकेंड पर मेट्रो चलेगी या नहीं उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना है यदि वह नहीं मिल सका तो उसका ब्रेकअप निश्चित है। अपने ट्वीट में उसने दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया।
उस शख्स के सवाल का दिल्ली मेट्रो ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया उन्होंने लिखा कि मेट्रो चालू है मेरे दोस्त जा जी ले अपनी जिंदगी। पढ़ने में यहां तो बहुत ही साधारण लग रहा है लेकिन इसके साथ एक मजेदार बात और भी थी इस जवाबी ट्वीट में बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी का GIF का इस्तेमाल हुआ था।
Dilwale Dulhania Le Jayenge फिल्म के अंदाज में दिल्ली मेट्रो ने जवाब दिया था की मेट्रो चालू है मेरे दोस्त जा जी ले अपनी जिंदगी। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग इस पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।