25 साल पहले नए साल के जश्न में खो गया था पर्स, इतने सालों बाद जाकर अब मिला तो खुशी से झूमने लगा शख्स

By अमित कुमार | Published: November 22, 2020 10:08 AM2020-11-22T10:08:30+5:302020-11-22T10:10:40+5:30

जब हमारी कोई चीज खो जाती है तो हम कई बार उसे खोजते रहते हैं। लेकिन जब वह नहीं मिलता तो हम उसकी आस छोड़ देते हैं। ऐसे में एक शख्स को अपना 25 साल पुराना वापस मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Wallet lost on Australian beach returned to owner 25 years later | 25 साल पहले नए साल के जश्न में खो गया था पर्स, इतने सालों बाद जाकर अब मिला तो खुशी से झूमने लगा शख्स

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsएक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने समुद्र तट पर नए साल की पार्टी में अपना वॉलेट खो दिया था। अब 25 साल बाद उसे अपना वहीं पर्स वापस मिला है। न्यू साउथ वेल्स के लेनोक्स हेड में समुद्र तट पर बीव्स नामक शख्स को यह पर्स मिला।

आपने दुनिया में कई अनोखी चीजें सुनी होंगी, लेकिन कभी आपने सुना है किसी का खोया हुआ पर्स 25 साल बाद वापस मिला है। जी हां ऐसी है एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने समुद्र तट पर नए साल की पार्टी में अपना वॉलेट खो दिया था। अब 25 साल बाद उसे अपना वहीं पर्स वापस मिला है। 

दरअसल, न्यू साउथ वेल्स के लेनोक्स हेड में समुद्र तट पर बीव्स नामक शख्स को यह पर्स मिला। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ शेयर की। बीव्स ने एक फेसबुक  पोस्ट पर लिखा है,’95 में सभी कार्ड एक्स्पायर हो गए लेकिन 5 रुपये अभी भी सलामत हैं। इस पोस्ट को पढ़ने वाली जोडी डेविस नाम की एक महिला ने वॉलेट के मालिक की पहचान की। 

इसके बाद महिला ने पर्स के असली मालिक को इस पोस्ट की स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद पॉल डेविस जिनका यह पर्स था वो जाकर बीव्स से मिले। दोनों उसी बीच पर मिले, जहां बीव्स ने पॉल को पर्स  लौटा दिया। 25 साल बाद अपने पुराने पर्स को पाकर पॉल डेविस बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बीव्स का शुक्रिया भी अदा किया।  

Web Title: Wallet lost on Australian beach returned to owner 25 years later

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे