घने जंगल में ये क्या हुआ! हाथी ने मारी भैंसे को लात तो उसने पलटकर ऐसे लिया बदला, देखिए ये वायरल वीडियो
By विनीत कुमार | Published: June 16, 2020 11:58 AM2020-06-16T11:58:40+5:302020-06-16T12:01:09+5:30
सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह भैंस के साथ मस्ती करता नजर आता है। हालांकि, ऐसा लगता है भैंस मस्ती के मूड में नहीं है। इसलिए वह हाथी को मारने दौड़ गया। देखिए...
इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में वाइल्डलाइफ के वीडियो खूब देखे और पसंद किये जाते हैं। छोटे-छोटे वीडियो आपको जंगल से जुड़ी न केवल कई बड़ी जानकारियां देते हैं बल्कि आपको उस दुनिया में ले जाते हैं जिससे हमलोगों में से कई काफी दूर हैं। यही कारण है कि कभी बंदरों के उछलने-कूदने और अन्य जानवरों को परेशान करने के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी अन्य जानवर के वीडियो गुदगुदाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसे खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो एक हाथी और भैंसे का है। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे एक हाथी जानबूझकर और शायद मस्ती-मस्ती में भैंसे को परेशान करने की कोशिश करता है।
हालांकि, ऐसा लगता है भैंस अच्छे मूड में नहीं है और वो चिढ़कर हाथी की ओर लपकता है। हाथी यूं तो बेहद शक्तिशाली जानवर है लेकिन भैंसे को देख वो भी वहां से चुपचाप निकलने में भलाई समझता है। भैंस की आक्रमकता देख वह भाग जाता है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट अफसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वे साथ ही लिखते हैं, 'हाथी बहुत चंचल होते हैं। ये शरारती केवल मनोरंजन के लिए भैंस को मारता है और वह जानता है कि चिढ़ाने का क्या मतलब है।'
सुशांत के इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। यही नहीं, 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो...
Elephants are extremely playful.
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 14, 2020
This naughty one just kicks the Buffalo for fun.
And he knows what it means to tease😇 pic.twitter.com/b2O7VFGZsm