Tik Tok पर वायरल हुआ दूरदर्शन की सिग्नेचर ट्यून पर किया गया ब्रेक डांस, देखें वीडियो
By नियति शर्मा | Published: March 6, 2019 06:50 PM2019-03-06T18:50:31+5:302019-03-06T18:50:31+5:30
ट्विटर पर इन दिनों टिक-टॉक का एक वीडियो बहुत पॉपुलर हो रहा है, जिसमें मुबंई निवासी वैशाख नायर ने दूरदर्शन की धुन पर ब्रेक डांस कर इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
नौजवानों के बीच मोबाइल एप टिक-टॉक आज-कल सबसे ज्यादा प्रचलित है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग लोकप्रिय डायलॉग्स और सॉन्गस पर एक्ट कर अपना टैलेंट दिखाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी फेमस हो रहा है, जिसमें मुंबई के रहने वाले वैशाख नायर नामक युवक ने दूरदर्शन की फेमस सिग्नेचर ट्यून पर ब्रेक डांस कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। वैशाख के इस डांस मूव ने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहुत वाह-वाही बटोरी। वहीं कई लोगों को 90 के दशक की याद ताजा करा दी।
Doordarshan would not hv imagined this in their wildest dreams !! pic.twitter.com/epJ86aVssE
— Silk (@Ya5Ne) March 4, 2019
इस वीडियो को ट्विटर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर यूजर्स ने इस विडियो की बहुत तारीफ की और कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह डाला कि अगर यह लड़का दूरदर्शन की ट्यून पर डांस कर सकता है, तो जनरेटर की आवाज पर भी कर सकता है।
Hahahaha !! This fella can dance even on Generator noise
— Sanjay A (@SanjayA32520675) March 5, 2019
किसी ने इस वीडियो को 'कूल' बताया, तो किसी ने इसे टिक-टॉक का अब तक का सबसे अच्छा वीडियो बताया।
Finally a good enough video out of Tiktok
— Abhi Dahiya (@Abhi_D_) March 4, 2019
This is so cool
— Manini 🇮🇳 (@CuriousKudi) March 5, 2019
इस वीडियो को @Ya5Ne के ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, जिसमें वैशाख ने अपने ब्रेक डांस से सबका मन जीत लिया। वैशाख ने इस फेमस ट्यून की एक-एक बीट को पकड़ा है और उस पर ब्रेक डांस किया है। इस वीडियो पर कैप्शन है, 'दूरदर्शन ने कभी अपने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी।'
Love this ... DD would have never imagined this ...
— Sujit Panigrahi (@sujitpanigrahi) March 5, 2019
ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब तक इस वीडियो को 13,000 लाइक्स और 4,600 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।
Peeche guruji ki photo se ek haath nikalega, Phataak
— Neelotpal Mishra (@Neel_Misra_) March 5, 2019
Great dance though
Ah, here's a rare occasion when Doordarshan looks interesting.
— Sad Guru (@RandomRoaming) March 5, 2019
This is the ultimate. pic.twitter.com/XLSiiEX3Ni
— (@vivekpoduval) March 5, 2019