'डब्बू अंकल' के बाद अब वायरल हुआ 'डांसिंग आंटी' का वीडियो, 'लड़की आंख मारे' पर बिखेरा जलवा
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 7, 2019 01:27 PM2019-02-07T13:27:39+5:302019-02-07T19:46:52+5:30
मध्य प्रदेश के संजीव श्रीवास्तव यानी डब्बू अंकल पिछले साल गोविंदा स्टाइल में डांस करने के बाद काफी फेमस हो गए थे और अब...
पिछले साल गोविंदा स्टाइल में डांस कर रातों-रात मशहूर हुए डब्बू अंकल के बाद अब एक और वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। सोशल मीडिया पर एक 48 सेकेंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'सिंबा' के सॉन्ग 'लड़की आंख मारे...' पर डांस कर रही हैं। ये महिला इस गाने पर शानदार डांस कर रही हैं और कुछ स्टेप्स को हू-बू-हू दोहरा भी रही हैं।
सोशल मीडिया पर इस महिला के डांस की जमकर तारीफ की जा रही है। कुछ लोगों ने कमेंट में ये तक लिखा- Size dose not matter.
डब्बू अंकल बन चुके नामी सितारा:मध्य प्रदेश के संजीव श्रीवास्तव यानी डब्बू अंकल पिछले साल गोविंदा स्टाइल में डांस करने के बाद काफी फेमस हो गए थे। संजीव का वीडियो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद कुछ ब्रैंड्स ने डब्बू अंकल को अपने साथ तक जोड़ा।