VIDEO: जेट पैक की मदद से नाव से दूसरे जहाज पर जाते सैनिक, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 9, 2022 07:17 PM2022-01-09T19:17:13+5:302022-01-09T19:18:57+5:30
सैनिक एक छोटी नाव से कूद जाता है और दूसरी तरफ जहाज के लिए निकल जाता है।
नेवी सील का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक सैनिक जेटपैक के माध्यम से उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे देख कर दंग हो गए हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि समुद्र की लहरें काफी तेज हैं। उसी समय, सैनिक एक छोटी नाव से कूद जाता है और दूसरी तरफ जहाज के लिए निकल जाता है। लहरें बहुत तेज होती हैं, लेकिन उनकी परवाह किए बिना वह नाव से दूसरे जहाज पर आराम से उड़ जाता है।
Jetpacks are becoming real. pic.twitter.com/K9BycyTofD
— Balaji Srinivasan (@balajis) January 7, 2022
जब वह जहाज पर चढ़ता है, तो वह अपनी बाहों को फैलाता है और जहाज पर आराम से उतरता है। इस डिवाइस को Jetpacks कहा जाता है और यह भविष्य की एक तरह की मोटरसाइकिल है। जिसे व्यक्ति कंधे पर लटकाकर यात्रा की शुरुआत करेगा। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
“In a video released by tech-firm Gravity Industries, a jetpack operator is seen completing a maritime boarding operation with the UK Royal Marines in the latest trial of the new technology.” https://t.co/cyJkTkuvFw
— Balaji Srinivasan (@balajis) January 7, 2022