Video: इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का संसद का वीडियो, जानें क्यों ट्रेंड हुआ #vajpayee

By स्वाति सिंह | Published: July 5, 2020 02:40 PM2020-07-05T14:40:51+5:302020-07-05T14:45:25+5:30

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) संसद में नेहरू के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।

Video: Historian Ramchandra Guha shares Atal Bihari Vajpayee's video of Parliament, know why trend is happening #vajpayee | Video: इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का संसद का वीडियो, जानें क्यों ट्रेंड हुआ #vajpayee

सोशल मीडिया पर #वाजपेयी ट्रेंड हो रहा है।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लगातार जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती है रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लगातार जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की आलोचना के बीच इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) संसद में नेहरू के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गुहा ने कैप्शन में लिखा, 'वाजपेयी, जब वह प्रधानमंत्री थे, नेहरू के साथ अपने संबंधों के बारे में संसद में बोल रहे थे।'

इसके बाद से सोशल मीडिया पर #वाजपेयी ट्रेंड हो रहा है। और कांग्रेस नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

इस वीडियो में वाजपेयी कहते नजर आ रहे हैं, ' वाजपेयी ने उस समय की बात की जब वह पीएम मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री थे और नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक (सचिवालय भवन) में जवाहर लाल नेहरू का चित्र था। इस वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हैं, 'नेहरू जी के साथ सदन में नोक-झोंक हुआ करती थी। मैं पीछे बैठा करता था। धीरे-धीरे मैंने संसद में जगह बनाई और जब मैं विदेश मंत्री बना गया तो मैंने देखा कि साउथ ब्लॉक में टंगा नेहरू जी का चित्र गायब था। तब मैंने पूछा कि ये चित्र कहा गया, उस वक्त तो कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन कुछ देर बाद चित्र वहीं टांग दिया गया।''

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लिखा-एक और बीजेपी पीएम थे- बहुत पहले की बात नहीं

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिया।

Web Title: Video: Historian Ramchandra Guha shares Atal Bihari Vajpayee's video of Parliament, know why trend is happening #vajpayee

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे