90 लाख की BMW कार में कचरा ढो रहा है ये युवक, वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

By स्वाति सिंह | Published: November 29, 2020 02:09 PM2020-11-29T14:09:09+5:302020-11-29T20:24:03+5:30

रांची के प्रिंस श्रीवास्‍तव ने कंपनी की सर्विस से परेशान होकर यह कदम उठाया है। प्रिंस बताते हैं कि कार खरीदने के 10वें दिन ही टायर ब्लास्ट हो गया। 20वें दिन दूसरा टायर ब्लास्ट हो गया।

Video: BMW owner in India uses luxury SUV as a garbage truck in protest: Here’s why | 90 लाख की BMW कार में कचरा ढो रहा है ये युवक, वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रिंस कार की सर्विस से इतने तंग हो गए कि अब वे इससे कूड़ा ढो रहे हैं।

Highlightsएक व्यक्ति 90 लाख की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार से कचरा उठाने का काम करता है पेशे से व्यापारी प्रिंस ने अपने पिता को गिफ्ट करने के लिए BMW कार खरीदी थी।

रांची: झारखंड के रांची में एक व्यक्ति 90 लाख की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार से कचरा उठाने का काम करता है। इसकी वजह भी बड़ी हैरत करने वाली है। बताया जा रहा है कि पेशे से व्यापारी प्रिंस ने अपने पिता को गिफ्ट करने के लिए BMW कार खरीदी थी। मगर यह कार उनके लिए मुसीबत का कारण बन गई और महज़ डेढ़ साल में ही उसमें गड़बड़ी आने लगी।जिसके बाद से वो युवक ऐसा करके विरोध जता रहे हैं, साथ ही स्‍वच्‍छता अभियान में अपनी भूमिका भी कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची के प्रिंस श्रीवास्‍तव ने कंपनी की सर्विस से परेशान होकर यह कदम उठाया है। प्रिंस बताते हैं कि कार खरीदने के 10वें दिन ही टायर ब्लास्ट हो गया। 20वें दिन दूसरा टायर ब्लास्ट हो गया। कंपनी के डीलर ने इसे रिप्लेस करने की जगह स्टेपनी इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसकी वजह से गाड़ी का एक्सल बेंड हो गया।

इसे ठीक कराने के लिए उन्हें इंश्योरेंस के पैसे खर्च करने पड़े। इसके अलावा कार में कई अन्‍य गड़बड़ियां हुईं। प्रिंस कार की सर्विस से इतने तंग हो गए कि अब वे इससे कूड़ा ढो रहे हैं। कार से कूड़ा उठाने का वीडियो उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर भी डाला है।उन्‍होंने बताया कि शहर के अन्‍य बीएमडब्‍ल्‍यू कार मालिक भी विरोध स्‍वरूप ऐसा करने की सोच रहे हैं। 

Web Title: Video: BMW owner in India uses luxury SUV as a garbage truck in protest: Here’s why

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे