वीडियो: टीवी एंकर से हुई बड़ी चूक, 30 की जगह कहा 40 अप्रैल तक लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 12, 2020 03:21 PM2020-04-12T15:21:39+5:302020-04-12T15:35:38+5:30

लॉकडाउन की बढ़ने की खबर के बीच टीवी न्यूज चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बड़ी चूक हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है

Video: Big lapse from TV anchor chitra tripathi lockdown till April 40 instead of 30, social media trolls | वीडियो: टीवी एंकर से हुई बड़ी चूक, 30 की जगह कहा 40 अप्रैल तक लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

वीडियो: टीवी एंकर से हुई बड़ी चूक, 30 की जगह कहा 40 अप्रैल तक लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Highlightsपंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है।देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत फैला है। वहीं, भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। कई राज्यों ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यह फैसला शनिवार (11 अप्रैल) को राज्य सरकारों ने तब लिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक किया। लेकिन इसका खामियाजा एक टीवी एंकर को चुकाना बड़ा। 

लॉकडाउन की बढ़ने की खबर के बीच टीवी न्यूज चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बड़ी चूक हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि 40 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस खबर को पढ़ते हुए चित्रा त्रिपाठी ने 30 की जगह 40 अप्रैल बोल दिया। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगें। ट्विट की ट्रेंडिंग में #40_अप्रैल नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। 

देखें लोगों के रिएक्शन

 

 

तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना मंत्रिमंडल ने शनिवार को राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ''राज्य के मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।'' राव पहले से ही देश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की प्रभावी रोकथाम के लिये देश के पास यही एक कारगर उपाय है।

इन राज्यों ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

बता दें कि पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है। कर्नाटक ऐसा एकमात्र बीजेपी शासित राज्य है जिसने पीएम मोदी की घोषणा से पहले ही अपने राज्य में पूरे अप्रैल लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है।

 

Web Title: Video: Big lapse from TV anchor chitra tripathi lockdown till April 40 instead of 30, social media trolls

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे