उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया ऐसा वीडियो, जिसको देखने के बाद आप कभी ओवरलोडिंग के बारे में नहीं सोचेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 01:27 PM2019-12-10T13:27:43+5:302019-12-10T13:27:43+5:30

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "क्षमता से अधिक सवारी, है दुर्घटना की तैयारी ओवरलोड वाहन से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।''

Uttarakhand police shared video of overloading goes viral traffic Rule | उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया ऐसा वीडियो, जिसको देखने के बाद आप कभी ओवरलोडिंग के बारे में नहीं सोचेंगे

तस्वीर स्त्रोत- उत्तराखंड पुलिस ट्विटर हैंडल

देश के अलग-अलग राज्य की पुलिस हमेशा ही ओवरलोडिंग से लोगों को बचने की सलाह देती है। इस क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी ओवरलोडिंग का एक वीडियो शेयर किया है। जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई और यूजर ने भी शेयर किया है। लेकिन ये ओवरलोडिंग बाइक की नहीं है। ये एक तरह के वाहन की है जिसमें  ठूंस-ठूंस कर सवारियां बैठी हैं। 

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "क्षमता से अधिक सवारी, है दुर्घटना की तैयारी ओवरलोड वाहन से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।''

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चालक ने हद से ज्यादा लोगों को अपने रिक्शा में बिठाया हुआ है। इसके बाद जब वह चलने लगता है, तो रिक्शा पीछे की तरफ पलट जाता है। लोग चिल्लाने लगते हैं। हालांकि, आस-पास मौजूद लोग तुरंत सवारियों की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। 

Web Title: Uttarakhand police shared video of overloading goes viral traffic Rule

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे