जानें आखिर क्यों यूपी पुलिस गायों के सींग पर लगा रही है रेड लाइट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 17, 2019 01:12 PM2019-09-17T13:12:43+5:302019-09-17T13:12:43+5:30

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक योजना के तहत सरकारी गोशालाओं की एक लाख गायों को उन लोगों को सौंपेगी जो उनको पालना चाहते हैं। गायों की देखभाल करने के लिए सरकार उन्हें हर महीने 900 रुपये देगी।

Uttar pradesh police putting red light radium on cow horns To Avoid Road Accidents At Night | जानें आखिर क्यों यूपी पुलिस गायों के सींग पर लगा रही है रेड लाइट

जानें आखिर क्यों यूपी पुलिस गायों के सींग पर लगा रही है रेड लाइट

Highlightsसोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के इस काम के लिए सराहना हो रही है।ये मुहिम सबसे पहले यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में शुरू की गई है। 

उत्तर प्रदेश में गायों की सुरक्षा का मुद्देनजर यूपी पुलिस गायों की सींग पर रेड लाइट वाली रेडियम लगा रही है। ताकी गायों को दुर्घटना से बचाया जा सके। गायों की सींग पर लगी रेड लाइट रात में वाहन चालकों को दूर नजर आ जायेगी। ये ज्यादातर सड़क पर घूम रहे आवारा गायों के लिए किया जा रहा है। 

गायों की सींग पर असल में रेड कलर का रेडियम लगाया जा रहा है जो रात के अंधेरे में दूर से दिखेगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर लोग दावा यही कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे रात को गायों से होने वाली दुर्घटनाएं भी कम होंगी। इसके अलावा गाय भी सुरक्षित रहेंगे। ये मुहिम सबसे पहले यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में शुरू की गई है। 

इस मामले पर बात करते हुये  पुलिस अधीक्षक धरमवीर सिंह ने इस मुहिस पर बात करते हुये न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया "रात के दौरान आवारा जानवरों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसलिए हमने उन्हें बचाने और गायों को भी दुर्घटनाओं से बचने के लिए उनके सींगों पर रेडियम बैंड और उनकी गर्दन पर बेल्ट बांधने का फैसला किया।"

ट्विटर पर मृणाली पांडेय नाम की महिला ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया।  मृणाली पांडेय के 33 हजार फॉलोअर्स हैं और इन्होंने अपने बॉयो में खुद को राइटर और पत्रकार बताया है। 

वहीं, वैरिफाइड यूजर चेतन भूटानिया ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया है। चेतन भूटानिया ने भी अपने बॉयो में खुद को पत्रकार बताया है। 

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के इस काम के लिए सराहना हो रही है। कहा जा रहा है कि ये मुहिम पूरे राज्य में स्थानीय तौर पर चलाया जा रहा है। इसका ज्याजा जोरो-शोरों से ठंड के मौसम में पालन किया जाता है, जब कुहासे की वजह से दृश्यता की कमी के कारण कई गायों की मौत हो जाती है या वाहनों की चपेट में आने से लोग घायल हो जाते हैं। 

Web Title: Uttar pradesh police putting red light radium on cow horns To Avoid Road Accidents At Night

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे