सपा मीडिया प्रकोष्ठ पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल अरेस्ट, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, ट्वीट किया-मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2023 02:34 PM2023-01-08T14:34:47+5:302023-01-08T14:35:37+5:30

समाजवादी पार्टी (सपा)  अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे।

up SP media cell officer Manish Jagan Agarwal arrest Akhilesh Yadav reached police headquarters tweet no responsible person is present headquarters watch video | सपा मीडिया प्रकोष्ठ पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल अरेस्ट, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, ट्वीट किया-मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

Highlightsसोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अग्रवाल को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया।

 

उन पर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता है। सपा ने अग्रवाल की गिरफ्तार को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उसे फौरन रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।” अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वाहन करीब 11 बजे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद थे। सपा ने अखिलेश और उनके साथियों की तस्वीरें टैग करते हुए ट्वीट किया, “मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है।”

Web Title: up SP media cell officer Manish Jagan Agarwal arrest Akhilesh Yadav reached police headquarters tweet no responsible person is present headquarters watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे