कोरोना काल में इंसान इतना बड़ा ये चमगादड़ लोगों में फैला रहा है खौफ, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Published: July 7, 2020 03:56 PM2020-07-07T15:56:29+5:302020-07-07T16:01:19+5:30

"Human-Sized" Bat Viral Photo: इंसान के आकार के इस चमगादड़ को लेकर सोशल मीडिया पर फिलीपींस के एक शख्स ने लिखा है कि वह इस बात की पुष्टी कर सकता हूं ये चमगादड़ वास्तव में मानव-आकार का नहीं है।

Truth Behind 'human-size' huge Bat viral Photo who gives social media users nightmares | कोरोना काल में इंसान इतना बड़ा ये चमगादड़ लोगों में फैला रहा है खौफ, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Human-Sized Bat viral photo (Photo source- Twitter)

Highlightsइस फोटो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा सच में है। चमगादड़ हाईट तकरीबन छह फीट बताई जा रही है। जो किसी के घर की छत से लटका हुआ दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना काल में इंसानों में किसी एक जानवर से डर या खौफ का माहौल है तो वह चमगादड़। कोरोना वायरस को लेकर कई मेडिकल रिपोर्ट ने दावा किया था कि ये वायरस चमगादड़ों से इंसान में आया है। इसी बीच एक मानव आकार का एक चमगादड़ ( Human-Sized Bat) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में इस चमगादड़ की तस्वीर देख खौफ है। लोग इसे किसी और अन्य वायरस से जोड़ कर देख रहे हैं।  इस चमगादड़ की एक फोटो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रही है। इंसान से भी बड़े इस चमगादड़ की तस्वीर को फिलीपींस के एक शख्स ने शेयर की। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है विशालकाय चमगादड़ को फिलीपींस में देखा गया है। आइए जानें इस तस्वीर के पीछे की क्या है सच्चाई? 

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि चमगादड़ किसी के घर की छत से उल्टा लटका हुआ है। इस चमगादड़ हाईट तकरीबन छह फीट बताई जा रही है। तस्वीर शेयर करने वाले ट्विटर यूजर @AlexJoestar622 ने 24 जून को इस तस्वीर को शेयर की। जिसकी सच्चाई सामने आने के बाद फिर से वह चर्चा में है।

ट्विटर यूजर @AlexJoestar622 ने तस्वीर शेयर कर लिखा था, ''याद है जब मैंने आपको बताया था कि फिलीपींस में 'मानव आकार' के चमगादड़ पाए जाते हैं? जी हां…यह वही है जिसकी मैं बात कर रही थी। उनकी इस पोस्ट को आर्टिकल लिखे जाने तक 1 लाख से अधिक री-ट्वीट और 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

जानें क्या है सच्चाई? 

अंगेजी वेबसाइट डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ये एक प्रकार का कैमरा ट्रिक है। तस्वीर को इसत तरीके से लिया गया है कि वह बहुत ज्यादा बड़ा दिखे। रिपोर्ट में लिखा गया है- ये खींची हुई तस्वीर forced perspective photography का एक उदारहण है। इस ट्रिक से किसी भी चीज को बड़ा दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे की आपने कई बार देखा होगा कि पर्यटक अपने हाथ में 'ताजमहल' या पीसा के लीनिंग टॉवर को लिए होते हैं। ठीक उसी तरह इस आम से दिखने वाले चमगादड़ की भी तस्वीर ली गई है। 

Human-Sized Bat viral photo
Human-Sized Bat viral photo

वहीं फैक्ट चेकिंग वेबसाइट  Snopes ने बताया है कि हो सकता है ये तस्वीर में दिखने वाला चमगादड़ मानव आकार का हो। तस्वीर वास्तव में एक जानवर को दर्शाती है जो वास्तविक दुनिया में मौजूद है। हालांकि तस्वीर को देखने में थोड़ा भ्रम जैसा तो लगता है। कई बार ये Golden Crowned Flying लोमड़ी की तरह दिखता है। इसे फिलीपींस में Golden-Capped Fruit Bat (गोल्डन-कैप्ड फ्रूट बैट) के नाम से भी जाना जाता है। इस फिलीपींस में लोग बड़े आकार की प्रजाति मानते हैं। 

Web Title: Truth Behind 'human-size' huge Bat viral Photo who gives social media users nightmares

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे