ट्रंप का हस्ताक्षर बना चर्चा का विषय, जानें राजघाट के विजिटर बुक में महात्मा गांधी के बारे में क्या लिखा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 25, 2020 12:48 PM2020-02-25T12:48:59+5:302020-02-25T12:48:59+5:30
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्ताक्षर चर्चा का विषय बना हुआ है. ट्रंप ने साबरमती आश्रम, ताजमहल और राजघाट के विजिटर बुक में अब तक हस्ताक्षर (सिग्नेचर) किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने हस्ताक्षर (सिग्नेचर) को भी चर्चा में चल रहे हैं। भारतीय दौरे पर आए ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने विजिटर बुक में हस्ताक्षर किया। विजिटर बुक में ट्रंप ने संदेश लिखा, मेरे प्यारे मित्र प्रधानमंत्री मोदी, इस अद्भुत भ्रमण के लिए आपका शुक्रिया। इसके बाद विजिटर बुक में लिखे हुए संदेश के साथ उनका हस्ताक्षर भी वायरल हुआ। लोग ट्रंप के हस्ताक्षर की तुलना अपने डॉक्टर की राइटिंग से कर रहे हैं। अक्सर हमलोगों को अपने डॉक्टर की हेंडराइटिंग समझने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
ट्रंप 24 फरवरी की शाम आगरा में अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। वहां उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, ताजमहल हमें भारतीय संस्कृति की धनी और विविधता भरी सुंदरता के अंतहीन सबूत के रूप में हमें प्रेरित करता है। इसके बाद ट्रंप 25 फरवरी की सुबह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजघाट के विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के लोग भारत के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। महात्मा गांधी के विचारों का अदभुत भारत। यह एक शानदार सम्मान है।' तीनों बार सोशल मीडिया में ट्रंप का हस्ताक्षर चर्चा का विषय बना।
US President Donald Trump's message in the visitor's book at the Taj Mahal- "Taj Mahal inspires awe, a timeless testament to the rich and diverse beauty of Indian culture! Thank you, India". pic.twitter.com/QtD87OeiYk
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Gujarat: US President Donald Trump writes a message in the visitors' book at the Sabarmati Ashram, 'To my great friend Prime Minister Modi...Thank You, Wonderful Visit!' pic.twitter.com/mxpJbSMg4W
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Delhi: US President Donald Trump's message in the visitor's book at Raj Ghat, 'The American people stand strongly with a sovereign and wonderful India - The vision of the great Mahatma Gandhi. This is a tremendous honor!' pic.twitter.com/Rr7dU7m44z
— ANI (@ANI) February 25, 2020
इससे पहले 24 फरवरी को जब ट्रंप साबरमती आश्रम गए थे तो उन्होंने विजिटर बुक में महात्मा गांधी के बारे में कुछ नहीं लिखा था, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में होने लगी है। आज सबकी नजरें राजघाट पर लगी थी, लोग ये जानने के लिए उत्सुक थे, ट्रंप महात्मा गांधी के बारे में क्या लिखेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ट्रंप के सिग्नेचर की तुलना ईसीजी मशीन पर आने वाले तरंगों से भी की जा रही है।
I showed Trump's signature to my pharmacist, he gave me medicines for 3 days. #TrumpInIndiapic.twitter.com/s40bMyUgip
— Sagar (@sagarcasm) February 24, 2020
Trump's signature can only be decoded by a neurologist.#TrumpIndiaVisitpic.twitter.com/yffjHFj02P
— Mayur 🦇 (@Mayur_Somsole) February 24, 2020
Trump's signature reminds me of ecg 🤣 #TrumpInIndiapic.twitter.com/L2iMGvJ4Ez
— Prakash Shetty (@kitneka) February 24, 2020
इससे पहले 25 फरवरी को सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।