बचपन में खोई थी आंखों की रोशनी, 30 साल बाद 5 किलोमीटर दौड़कर कर दिया कमाल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 22, 2020 02:10 PM2020-11-22T14:10:44+5:302020-11-22T14:19:27+5:30

न्यूयॉर्क में एक शख्स ने नेत्रहीन होने के बावजूद 5 किलोमीटर दौड़ लगाकर सभी को हैरान कर दिया है...

Trending viral news A blind man ran 5 kilometers alone | बचपन में खोई थी आंखों की रोशनी, 30 साल बाद 5 किलोमीटर दौड़कर कर दिया कमाल

थॉमस ने नेत्रहीन होने के बावजूद 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की।

Highlights20 साल की उम्र में खो दी थी आंखों की रोशनी।50 साल बाद कर दिखाया कमाल।थॉमस ने पूरी की 5 किलोमीटर दौड़।

न्यूयॉर्क में एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया, जिसका आप सोच भी नहीं सकते। कमाल कर दिखाया है। दरअसल, यह व्यक्ति नेत्रहीन होने के बावजूद 5 किलोमीटर दौड़ा। इस दौरान उनके साथ ना तो कोई व्यक्ति था और ना ही कोई डॉग। इसके लिए एक खास तकनीक की मदद ली गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली

50 साल के थॉमस ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली और दौड़ पूरी की। जब थॉमस 20 साल के थे, तब एक जेनेटिक बीमारी के चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन थॉमस ने इसके बावजूद हार नहीं मानी और अपने सपनों की उड़ान को पंख भी दिए।

दौड़ के लिए गूगल का इस्तेमाल

थॉमस ने न्यूयॉर्क सेंट्रल पार्क में ये दौड़ पूरी की। इसके लिए उन्होंने अपने स्मार्टफोन का सहारा और गूगल की मदद ली। इस दौरान एक ऐप का इस्तेमाल किया गया, जिसका नाम गाइडलाइन है। ये एप्प उनको रास्ते के बारे में बताता है।

थॉमस ने इस ऐप के ट्रायल के लिए दौड़ पूरी की। इस दौरान उन्होंने कानों में हेडफोन्स लगाए और दौड़ना शुरू कर दिया। थॉमस को इस तरह दौड़ता देख हर कोई हैरान था। खुद थॉमस ने इस दौड़ को बेहद खास बताया है।

थॉमस ने किया अपना सपना पूरा

थॉमस का कहना है कि उनका बिना किसी मदद के दौड़ना सपना था और उन्होंने इसे पूरा कर दिखाया है। इस ऐप ने उन्हें ये अहसास दिलाया है कि वो भी दूसरे लोगों की तरह ही हैं। ये ही उनकी आजादी है।

Web Title: Trending viral news A blind man ran 5 kilometers alone

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे