मनुष्य के चेहरे वाला डरावना पर्स, नोट और सिक्के रखने के लिए खोलना होगा मुंह, देखें वीडियो

By रजनीश | Published: June 5, 2019 03:19 PM2019-06-05T15:19:49+5:302019-06-05T15:19:49+5:30

पैसे रखे जाने वाले इस पर्स या गुल्लक को कई लोगों ने बहुत ही डरावना बताया तो कुछ ने इसे मजेदार बताया।

This human mouth coin purse is your worst nightmare coming true Watch creepy video | मनुष्य के चेहरे वाला डरावना पर्स, नोट और सिक्के रखने के लिए खोलना होगा मुंह, देखें वीडियो

पर्स को एक जापानी डीजे ने डिजाइन किया है।

इंटरनेट की दुनिया वास्तव में बहुत अचरज भरी है। कोई नहीं जनता कि कब क्या देखने-सुनने को मिल जाए। ऐसा ही एक वीडियो दिखा जिसे सिक्का (क्वाइन) रखने वाला पर्स कहा गया। जबकि वह देखने में पर्स किसी भी तरह से नहीं लगता।

एक छोटे से वीडियो में दिखने वाला पर्स बहुत ही अजीब है। यह पर्स सिलिकॉन रबर से बनाया गया है। इसका डिजाइन किसी पुरुष के मुंह की तरह है। इसमें बकायदा दाढ़ी भी बनी हुई है।

इस पर्स (गुल्लक) में सिक्के रखने के लिए आपको उसके होठों को उठाना होगा। मजेदार बात यह है कि असली जैसा दिखाने के लिए उसके मुंह में दांतो का पूरा सेट लगा हुआ है।

पर्स को देखने से ऐसा लगता है जैसे इसे मनुष्य के मांस से बनाया गया है। एक यूजर ने इस पर्स को बहुत कूल बताया तो एक दूसरे यूजर ने इसे डरावना बताया। 

पर्स को एक जापानी डीजे ने डिजाइन किया है जिसके इंस्टाग्राम हैंडल को डू कहा जाता है।

Web Title: This human mouth coin purse is your worst nightmare coming true Watch creepy video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे