VIDEO: चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है यह शख्स, तीनों पत्नियां मिलकर पति के लिए सुंदर दुल्हन खोजने में कर रही मदद

By अमित कुमार | Published: November 21, 2020 01:52 PM2020-11-21T13:52:03+5:302020-11-21T14:00:02+5:30

पाकिस्तान में रहने वाले अदनान नामक शख्स अपने लिए चौथी बीवी की तलाश कर रहा है। अदनान के पास पहले से ही तीन बीवी और पांच बच्चे हैं।

This 20-YO Pakistani Man Has Plans To Tie The Knot A Fourth Time & His Three Wives Are Helping | VIDEO: चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है यह शख्स, तीनों पत्नियां मिलकर पति के लिए सुंदर दुल्हन खोजने में कर रही मदद

अपने परिवार संग अदनान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights पाकिस्तान में एक शख्स महज 22 साल की उम्र में चौथी शादी रचाने जा रहा है। सियालकोट सहित पूरे पाकिस्तान में इस घटना की चर्चाएं जोरों पर है।अदनान अपनी तीनों पत्नियों के साथ ही हंसी खुशी 6 कमरों के एक घर में रहता है।

आज के इस दौर में आधुनिक विचार के साथ जीने वालों की कमी नहीं है। भेदभाव और जाति को पीछे छोड़ आज की युवा पीढी समाज को बदलने की सोच रखती है। लेकिन अभी भी कई जगहों पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, पाकिस्तान में एक शख्स महज 22 साल की उम्र में चौथी शादी रचाने जा रहा है। 

हैरानी वाली बात तो यह है कि इस काम के लिए उनकी तीनों पत्नियां भी उसकी मदद कर रही है। सियालकोट सहित पूरे पाकिस्तान में इस घटना की चर्चाएं जोरों पर है। मुस्लिम समुदाय में एक से अधिक विवाह कोई नई बात नहीं है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता होगा कि पहली पत्नियां ही अपने पति के लिए नई दुल्हन की तलाश करती हों। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम अदनान है। अदनान सियालकोट का रहने वाला है। 22 साल की उम्र में अदनान 3 शादियां कर चुका है, जहां लोगों से एक बीवी भी नहीं संभाली जाती हैं, वहीं अदनान अपनी तीनों पत्नियों के साथ ही हंसी खुशी 6 कमरों के एक घर में रहता है। पूरे परिवार के साथ अदनान यहां खुशी-खुशी अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहा है। 

अदनान के परिवार का एक महीने का खर्च 1 से 1.5 लाख पाकिस्तानी रुपए है। अदनन की बीवियों के नाम हैं- शुमबल, शुबाना और शाहिदा। अब जल्द ही उनकी बीवियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। अदनान की पहली शादी मात्र 16 साल की उम्र में पढ़ाई करने के दौरान हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी 20 साल की उम्र में हुई। अदनान ने तीसरी शादी पिछले साल ही की थी।

Web Title: This 20-YO Pakistani Man Has Plans To Tie The Knot A Fourth Time & His Three Wives Are Helping

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे