स्टेशन तोड़कर पटरी से उतरी मेट्रो, तो व्हेल की पूंछ ने ऐसे रोका बड़ा हादसा, देखें वायरल वीडियो
By अनुराग आनंद | Published: November 4, 2020 07:28 AM2020-11-04T07:28:51+5:302020-11-04T07:33:55+5:30
व्हेल की पूंछ की एक विशाल मूर्तिकला ने नीदरलैंड्स में एक रेलवे प्लेटफॉर्म से 30 फीट दूर ट्रेन को चमत्कारिक रूप से बचाया।
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर इस समय एक वायरल वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल की पूंछ की एक विशाल मूर्ति ने नीदरलैंड्स में एक रेलवे प्लेटफॉर्म से 30 फीट दूर ट्रेन को चमत्कारिक रूप से बचाया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, नीदरलैंड्स के रोटेरडैम शहर में मेट्रो को आखिरी स्टॉप पर रुकना था, लेकिन मेट्रो ट्रेन रुकने की जगह आगे निकल गई। लेकिन जहां मेट्रो ट्रेक खत्म हो रहा था, वहां इंजीनियर्स ने खूबसूरती के लिए व्हेल की दो पूंछ बनाई थीं, जिनमें से एक पूंछ ने ट्रेन को गिरने से बचा लिया।
Afgelopen nacht vond er bij metrostation De Akkers in Spijkenisse een bizar ongeval plaats met een metrostel. Bekijk hieronder de beelden en het interview met de woordvoerder van de veiligheidsregio.
— Joey Bremer (@010fotograaf) November 2, 2020
Het artikel staat online: https://t.co/kW5ZiiEEy1pic.twitter.com/qOUFwocG2M
अगर वहां व्हेल की पूंछ न होती तो, बड़ा हादसा हो सकता था। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, दुर्घटना के मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रेन के अंत में सुरक्षा बफर्स के माध्यम से गाड़ी चलाने का कारण क्या है?
Bij metrostation De Akkers in Spijkenisse is een metro door het stootblok heengereden. Het treinstel bungelt zo'n 8 meter boven de grond en rust op een kunstwerk. Gekeken wordt hoe de metro geborgen kan worden. De metrobestuurder is voor controle naar het ziekenhuis gebracht. pic.twitter.com/rZFaNljw5y
— Joey Bremer (@010fotograaf) November 2, 2020
रॉटरडैम पुलिस ऑपरेशनल सेंटर यूनिट के एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां, सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई।