अजब प्रेम की गजब कहानी! वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के घर के सामने धरने पर बैठ गया यह प्रेमी और फिर...

By अमित कुमार | Published: February 15, 2021 02:12 PM2021-02-15T14:12:02+5:302021-02-15T14:13:37+5:30

अपने सच्चे प्यार को पाने के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर एक प्रेमी ने अपने गर्लफ्रेंड के घर के आगे धऱना देकर अपने प्यार का इजहार किया।

The Lover Sat In A Dharna Against Her Lover Threatening To wedding valentine day | अजब प्रेम की गजब कहानी! वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के घर के सामने धरने पर बैठ गया यह प्रेमी और फिर...

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Highlightsलड़के का कहना है कि लड़की के घरवाले उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और कर रहे हैं।गर्लफ्रेंड के घर पर धरना देकर वह सभी को अपने प्यार के किस्से सुना रहे हैं। लड़की के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और वह पुलिस के पास जाएंगे।

वैलेंटाइन डे प्रेमी युगल के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन वह एक-दूसरे के साथ समय गुजराना पसंद करते हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे का पूरा वीक ही कपल्स के लिए अहम होता है। इस वैलेंटाइन डे पर भी देश के अलग-अलग राज्यों में लवर्स ने इसे यादगार तरीके से सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बीच एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर धरना देने चला गया। 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में वैलेंटाइन डे पर एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने धरना देने पहुंच गया। वह लड़की से अपने प्यार का इजहार करते हुए वहीं बैठा रहा। धरने पर बैठने वाला मृत्युंजन परमानिक जगन्नाथ बाटी की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है। लेकिन जब उसे इस बात की खबर मिली कि लड़की के घरवाले उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और फिक्स कर रहे हैं तो वह तुरंत गर्लफ्रेंड के घर आ पहुंचा। 

लड़के के मुताबिक लड़की के परिवार वाले लगातार उस पर शादी करने का दबाब बना रहे हैं। वहीं लड़की के परिवार ने दावा किया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। इन दोनों के बीच बढ़ते झड़प के बाद पुलिस को इसमें शामिल करने की बात की गई। लड़की के परिवार का कहना है कि वह इस बारे में पुलिस को खबर देंगे। वहीं लड़का लगातार मोहल्ले वालों के सामने लड़की के परिवार वालों पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहा है। 

Web Title: The Lover Sat In A Dharna Against Her Lover Threatening To wedding valentine day

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे