तेज प्रताप यादव बने रॉकस्टार के रणबीर कपूर, बदले लुक की तस्वीर इंटरनेट पर छाई
By पल्लवी कुमारी | Published: December 12, 2019 10:10 AM2019-12-12T10:10:11+5:302019-12-12T10:10:11+5:30
लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कभी भगवान शिव के वेष में तो कभी भगवान कृष्ण के अवतार में नजर आ चुके हैं।
लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से एक बार चर्चाओं में हैं। हर बार अपने अनोख अंदाज और अगल-अगल किरदार में नजर आने वाले तेज प्रताप यादव ने इस बार रॉकस्टार के रणबीर कपूर जैसा लुक लिया है। उन्होंने इसकी तस्वीर खुद ही ट्विटर पर शेयर की है। जैसे ही तेज प्रताप यादव ने तस्वीर शेयर की, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव कभी भगवान शिव के वेष में तो कभी भगवान कृष्ण के अवतार में नजर आ चुके हैं।
ट्विटर पर शेयर की कई तस्वीर में तेज प्रताप यादव टीका लगाकर हरे रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने अपने बालों को भी बड़ा कर लिया है। तस्वीर में जिस अंदाज में वह बैठे हैं और उनके लुक को देखकर लोगों ने उन्होंने रॉकस्टार का रणबीर कपूर कहना शुरू कर दिया है। इस तस्वीर के साथ तेज प्रताप यादव ने लिखा है- न्यू प्रोफाइल पिक।
#NewProfilePicpic.twitter.com/xQZj2IeLnS
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 10, 2019
तेज प्रताप इस लुक में बीते दिन( 12 दिसंबर) को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने इस अंदाज में पहुंचे थे। इस बैठक के बाद तेज प्रताप ने अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ''राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अगले वर्ष बिहार के कुरुक्षेत्र में अपने अर्जुन तेजस्वी को विजयी रथ पर सवार करने के लिए संकल्प लिया।''
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अगले वर्ष बिहार के कुरुक्षेत्र में अपने अर्जुन तेजस्वी को विजयी रथ पर सवार करने के लिए संकल्प लिया। pic.twitter.com/ofLbcYuvEm
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 10, 2019
देखें लोगों की तेज प्रताप यादव के तस्वीर पर प्रतिक्रिया
Sm 2 sm pic.twitter.com/lAhRCavGXv
— Dr.Feroze Khan (@kha_feroze) December 10, 2019
Masha Allah, poora secular look hai Bhai Jan 👌👌
— Vikas Pandey (@MODIfiedVikas) December 11, 2019
आज दुग्गल भैया क़व्वाली गाएँगे !😂😃😆 #जय_हो
— Chandu Gupta (@BiharWaleGupta) December 10, 2019
Close Enough pic.twitter.com/OJ7aQFrxXI
— ° (@igot10on10) December 11, 2019