बारात में मां करीना के साथ जमकर नाचे तैमूर अली खान, देखें वायरल वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 4, 2020 11:49 AM2020-02-04T11:49:13+5:302020-02-04T11:49:21+5:30
तैमूर अली खान लगातार सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं।
Highlightsतैमूर अली खान सैफ-करीना के बेटे हैं.करीना कपूर वायरल वीडियो में पीली साड़ी पहने दिख रही हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर तैमूर के डांस का वीडियो मानव मंगलानी ने पोस्ट किया है। अब तक इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोमवार (3 फरवरी) को करीना कपूर खान के चचेरे भाई अरमान जैन ने अनीसा मल्होत्रा से शादी की है। इसी शादी में तैमूर ने जमकर डांस किया है। वायरल वीडियो में तैमूर अपने पापा सैफ के कंधे पर बैठकर डांस कर रहे हैं। तैमूर के प्रशंसक इस वीडियो को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।