Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लगी 'आग', यूपी पुलिस पर उठ रहे सवाल

By प्रिया कुमारी | Published: July 10, 2020 09:33 AM2020-07-10T09:33:09+5:302020-07-10T09:33:09+5:30

आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद ट्विटर #vikasDubeyEncounter कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं देखने को मिल रही है।

social media rection on Vikas Dubey Kanpur Encounter user ask question to UP Police | Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लगी 'आग', यूपी पुलिस पर उठ रहे सवाल

आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लगी आग (file photo)

Highlightsआरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस पर सवालों की बौछारविकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर दिखे ऐसे रिएक्शन।

कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey dead) एनकाउंटर में मारा गया है। कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज (10 जुलाई) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसी में विकास दुबे भी सवार था। पुलिस के अनुसार जैसे ही गाड़ी पलटी विकास दुबे ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की।  इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर फायरिंग की और वह मार गिराया। विकास दुबे के मारे जाने की खबर की पुलिस ने भी अधिकारिक पुष्टी की है।  

इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाए देखने को मिल रही है। ट्विटर पर #vikasDubeyEncounter ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस एनकाउंटर को फेक बता रहे हैं। तो कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि यूपी पुलिस ने सही किया, तो वहीं दूसरे यूजर ने पुलिस के इस एनकाउंटर पर सवाल भी उठाए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक तपका इस एनकाउंटर को फेक बता रहा है तो वहीं दूसरा तपका एनकाउंटर से काफी खुश नजर आ रहा है। 

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में ले जाया गया विकास दुबे का शव

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में विकास दुबे के शव को ले जाया गया है, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।। कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें हमारे कुछ सिपाही घायल भी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से 9 जुलाई को गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे 

9 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे के आसपास आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया था। हालांकि विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कई सवाल भी उठ रहे थे। विपक्ष के लोगों का कहना है कि ये एक प्रकार सरेंडर था। लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार ने कहा है कि एमपी पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया है।

Read in English

Web Title: social media rection on Vikas Dubey Kanpur Encounter user ask question to UP Police

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे