कोरोना के हीरोज डॉक्टर व मेडिकल टीम पर हुई पत्थरबाजी तो नेता से लेकर पत्रकारों तक ने की आलोचना, देखें किसने क्या-क्या कहा?
By पल्लवी कुमारी | Published: April 2, 2020 01:59 PM2020-04-02T13:59:21+5:302020-04-02T13:59:21+5:30
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई इस घटना के पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर लोग पत्थरबाजी करने वालों लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
इंदौर: देश में कोरोना वायरस के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (1 अप्रैल) को डॉक्टर व मेडिकल टीम पर पत्थर बरसाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर हैशटैग इंदौर ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ नेताओं के साथ-साध पत्रकारों ने भी इस घटना की आलोचना की है। ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि पत्थरबाजी करने वालो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
जानिए इंदौर में डॉक्टर पर हुई पत्थरबाजी का पूरा मामला
बुधवार (1 अप्रैल 2020) को इंदौर में एक शख्स की जांच करने पहुंचे स्वास्थ विभाग की, जिसमें डॉक्टर भी शामिल थे, लोगों ने उनपर पथराव कर दिया। इंदौर के ताटपट्टी भक्खल में हेल्थ वर्कर कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए एक शख्स की जांच करने गए थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने उल्टे ही उनपर पथराव कर दिया। इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां कोई भी कोरोना पीड़ित नहीं है।
देखें लोगों की प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता संबित पात्रा और कपिल मिश्रा ने भी वीडियो शेयर कर घटना की आलोचना की है।
Simply "UNACCEPTABLE"
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 2, 2020
Now "they" are attacking doctors
कल इंदौर में देखिए कैसे डॉक्टर्स पर पत्थरबाजी की गयी pic.twitter.com/nU9qB8EA75
हमें चाहिए “आज़ादी” ब्रिगेड वालों आँखें खोल कर देखो:
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 2, 2020
ये डॉक्टर एक ख़ास समुदाय के colony में उन्हें #CORONA से आज़ादी दिलाने गए थे।
बदले में क्या मिला: पत्थर,जूते,डण्डे??
अब ये Leftist,JNUSU,JAMIA वाले इसे भी लोकतांत्रिक स्वतंत्रता कह के defend करेंगे।
धिक्कार धिक्कार धिक्कार।। pic.twitter.com/DzmD8tkfY3
बीजेपी नेता अरुण यादव ने लिखा, ''जो भगवान रूपी डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर हम सबकी जान बचा रहे हैं उनको ये जिंदा शैतान पत्थर मार रहे हैं। इनके लिए दो शब्द ज़रूर लिखें और इनको शेयर करके फेमस करो। जिससे इनका ये अमानवीय चेहरा देश के सामने आए।''
जो भगवान रूपी डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर हम सबकी जान बचा रहे हैं उनको ये ज़िंदा शैतान पत्थर मार रहे हैं।इनके लिए दो शब्द ज़रूर लिखें और इनको शेयर करके फ़ेमस करो जिससे इनका ये अमानवीय चेहरा देश के सामने आए। @Uppolice@DelhiPolice@MumbaiPolice@drharshvardhan@amitmalviyapic.twitter.com/vGY029uFjp
— Arun Yadav (@beingarun28) April 1, 2020
पत्रकार और टीवी एंकर रोहित सरदाना ने लिखा, ये इंदौर की तस्वीरें हैं। डॉक्टरों की गलती ये थी कि वो कोरोना स्क्रीनिंग के लिए सैम्पल लेने गए थे। सारी दुनिया जिस समय डॉक्टर को भगवान मान कर पूज रही है, इतिहास याद रखेगा कि हिंदुस्तान में ऐसे भी लोग थे जो उन्हें पत्थर मार रहे थे।
ये इंदौर की तस्वीरें हैं. डॉक्टरों की गलती ये थी कि वो कोरोना स्क्रीनिंग के लिए सैम्पल लेने गए थे. सारी दुनिया जिस समय डॉक्टर को भगवान मान कर पूज रही है, इतिहास याद रखेगा कि हिंदुस्तान में ऐसे भी लोग थे जो उन्हें पत्थर मार रहे थे. pic.twitter.com/XghJXp5ZjU
— रोहित सरदाना (@sardanarohit) April 2, 2020
पत्रकार अमीष देवगन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये वीडियो इंदौर ,मध्यप्रदेश का है । कई लोगों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।डॉक्टर कोरोना स्क्रीनिंग के लिए सैम्पल लेने गए थे यानी इनकी जान बचाने पर मिलें पत्थर । देश और यह समाज याद रखेगा डॉक्टर और नर्सों के साथ ये सलूक । मानव जाती के लिए शर्मनाक यह । pic.twitter.com/k0twPOzeMO
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) April 2, 2020
पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।
इंदौर मे कोरोना स्क्रीनिंग के लिए सैम्पल लेने गए डॉक्टर पर हमला, लोग क्या इसी को अमन कहते हैं? हम जिन्हें भगवान का दर्जा देते हैं, उन्हें ये अराजकतत्व पत्थर मार रहे हैं। सरकार को इन जाहिलों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। #Indorelockdown#NizamuddinMarkaj#CoronaViruspic.twitter.com/6lQCXIUbW2
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) April 2, 2020
इंदौर में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना स्क्रीनिंग के लिए गए थे। पत्थर बरसाए गए उनपर। जो जान बचाने गए थे उन्हीं की जान लेने पर आमादा भीड़ को पहचानना ज़्यादा मुश्किल नहीं है। पर सवाल ये है कि कुछ की जहालत का खामियाजा पूरा देश क्यों भुगते? pic.twitter.com/vIB0IV8a4I
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) April 1, 2020