सांप को बचाने के लिए कुएं में गया शख्‍स, सीने से लपेटकर ला रहा था वापस तभी हुआ कुछ ऐसा, खतरनाक है वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: December 14, 2019 11:05 AM2019-12-14T11:05:16+5:302019-12-14T12:42:46+5:30

सांप को बचाने वाले शख्स की पहचान केरल निवासी शागिल के तौर पर की गई है। शागिल वन विभाग का अधिकारी है। 

Snake catching in The Well Dangerous vidoe goes viral Kerala | सांप को बचाने के लिए कुएं में गया शख्‍स, सीने से लपेटकर ला रहा था वापस तभी हुआ कुछ ऐसा, खतरनाक है वायरल वीडियो

सांप को बचाने के लिए कुएं में गया शख्‍स, सीने से लपेटकर ला रहा था वापस तभी हुआ कुछ ऐसा, खतरनाक है वायरल वीडियो

Highlightsइस वायरल वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और लिखा है कि वीडियो सच में खतरनाक है। वायरल वीडियो केरल के थिरसुर जिले के पेरमंगलम गांव का है।

सोशल मीडिया पर केरल के थिरसुर जिले के पेरमंगलम गांव के रहने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को सांप को कुएं में गिरने के बाद बचाने के लिए उतरा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रस्सी के सहारे कुएं में उतरता है। उसके बाद काफी मेहनत के बाद वह सांप की  पूंछ पकड़ता है। इसके बाद सांप को आदमी अपने शरीर पर लपेटकर ऊपर लाता है। लेकिन आखिर में जैसे ही शख्स कुएं से सांप के साथ बाहर आने वाला होता है, उसका हाथ फिसलता है और वह सीधे कुएं में जा गिरता है। वीडियो इसके बाद बंद हो जाता है। 

इस वायरल वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और लिखा है कि वीडियो सच में खतरनाक है। सांप को बचाने वाले शख्स की पहचान शागिल के तौर पर की गई है। शागिल वन विभाग का अधिकारी है। 

मनोरमा न्यूज चैनल के मुताबिक शागिल ने बताया, "जैसे ही मैंने कुएं में सांप को देखा पहले मैंने सोचा कि सांप को जाल से पकड़ा जाए। लेकिन कुआं बहुत गहरा था और सांप लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा था। जिसके बाद मैं खुद ही रस्सी के सहारे में कुएं में उतर गया। कुएं में उतरकर मैंने एक डाल की मदद से सांप को अपने पास बुलाया और सांप को पकड़ लिया। लेकिन फिर मेरा हाथ फिसल गया और मैं दोबारा नीचे गिरा लेकिन निकलने में कामयाब हो गया। 

Web Title: Snake catching in The Well Dangerous vidoe goes viral Kerala

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे